13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिजली चोरी के मामलों में सबसे टॉप पर है वेस्ट यूपी का ये शहर

14 जनपदों में महाअभियान में पकड़े गए 56 हजार से अधिक चोर

2 min read
Google source verification
power text

गाजियाबाद। यूपी के 14 जनपदों में बिजली विभाग की तरफ से चोरी को रोकने के लिए चलाए गए महाअभियान में पश्चिमाचल विद्युत वितरण निगम ने 56 हजार से अधिक बिजली चोरों की धरपकड़ की है। इन बिजली चोरों से कॉरपोरेशन ने 3345.71 लाख की राजस्व वसूली की है। वहीं 49 हजार से अधिक बिजली चोरों पर एफआईआर दर्ज कराई है। आपको जानकर हैरत होगी कि वेस्ट यूपी से सहारनपुर बिजली चोरी के मामले में सबसे टॉप पर आया है। जबकि दूसरे नम्बर पर मुरादाबाद और तीसरे नम्बर पर गाजियाबाद आया है

लोकसभा चुनाव में अस्तित्व बचाने के लिए रालोद ने अपनाया ये फार्मूला

गाजियाबाद में पक़ड़े गए 9849 बिजली चोर
गाजियाबाद, मेरठ, बागपत, बुलंदशहर, हापुड़, गौतमबुद्घनगर, सहारनपुर, मुज फनगर, शामली, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, रामपुर, बिजनौर जनपद में मार्च 2017 से मार्च 2018 तक विद्युत चोरी रोको महाअभियान चलाया गया था जिसमें कॉरपोरेशन को यह सफलता मिली। गाजियाबाद जोन के प्रथम व द्वितीय क्षेत्र में इस दौरान 173520 उपभोक्ताओंके कनेक्शन की जांच की गई जिसमें 9849 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। इनमें 9443 बिजली चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई व 1709.09 लाख का राजस्व भी वसूला गया।

भाजपा नेता की हत्या के मामले में पूर्व विधायक को हाईकोर्ट से राहत

चोरी के मामले में ये शहर रहे अव्वल
बिजली विभाग के अधिकारियों के मुताबिक मेरठ के 64499 कनेक्शन में से 5587 मामलों में बिजली चोरी पकड़ी व 5330 मामलों में एफआईआर भी दर्ज कराई, नोएडा में 6245 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए जिनसे 544.53 लाख का राजस्व वसूला गया। सबसे अधिक बिजली चोरी के मामले सहारनपुर जिले में पकड़े गए। यहां 19750 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए। दूसरे नम्बर पर मुरादाबाद में बिजली चोरी के 15369 मामले सामने आए।

इन सेंटरों में होता था ऐसा काम कि पहुंची पुलिस तो मच गया हड़कंप, देखें वीडियो

बिजली विभाग के अधिकारी का कहना
मुख्य अभियंता एके चौधरी ने बताया कि सभी उपभोकक्तओं सेे अपील से समय- समय पर बिल जमा करने की अपील की जाती रही है। विभाग की तरफ से चल ही उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया जाएगा।

बडी खबरः मदरसे से किशोरी बरामद होने से भड़के हिंदू संगठन, एनएच 24 पर लगाया जाम

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग