scriptमहिला ने शादी के 8 साल बाद एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार को मिली चौगुनी खुशी | woman gave birth 4 children after 8 years of marriage in ghaziabad | Patrika News
गाज़ियाबाद

महिला ने शादी के 8 साल बाद एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार को मिली चौगुनी खुशी

गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला ने शादी के आठ साल बीत जाने के बाद एक साथ तीन बेटे और एक बेटी को जन्म दिया।

गाज़ियाबादJul 13, 2021 / 11:07 am

lokesh verma

woman-gave-birth-4-children-after-8-years-of-marriage-in-ghaziabad.jpg
पत्रिका न्यूज नेटवर्क
गाजियाबाद. एक पुरानी कहावत है कि ‘जब ऊपरवाला किसी को कुछ देता है, तो छप्पर फाड़ कर देता है।’ ऐसा ही एक करिश्मा दिल्ली से सटे गाजियाबाद में उस वक्त देखने को मिला जब एक महिला ने शादी के 8 साल के लंबे इतजार के बाद एक साथ तीन बेटे और एक बेटी को जन्म दिया। चिकित्सकों के अनुसार चारों बच्चे फिलहाल स्वस्थ हैं। हालांकि अभी चारों बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। चिकित्सकों का कहना है कि जल्द ही महिला और बच्चों को डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। एक साथ घर में 4 नए मेहमानों के आने के बाद परिवार में बेहद खुशी का माहौल है। वहीं क्षेत्र में यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
यह भी पढ़ें- Health ATM: अब हेल्थ एटीएम से कीजिये मुफ्त में अपनी सेहत की जांच

गाजियाबाद के नेहरू नगर स्थित यशोदा अस्पताल की वरिष्ठ महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. शशि अरोड़ा ने बताया कि कमला नेहरू नगर में रहने वाले एक दंपती की शादी को 8 साल बीत चुके थे। उन्होंने कई जगह इलाज कराया, लेकिन कोई बच्चा नहीं हुआ था। यहां उपचार के बाद महिला गर्भवती हो गई। उन्होंने बताया कि हमें महिला की शुरुआती जांच में ही पता चल चुका था कि महिला के गर्भ में 4 बच्चे पल रहे हैं और पूरी तरह स्वस्थ है। 8 महीने बीतने के बाद ही महिला को अचानक प्रसव पीड़ा होने लगी तो उसे ऑपरेशन के लिए अस्पताल में लाया गया।
उन्होंने बताया कि महिला का सफल ऑपरेशन हुआ और इस दौरान महिला ने एक किलो 680 ग्राम, एक किलो 600 ग्राम और एक किलो 300 ग्राम के तीन लड़के और एक किलो 580 ग्राम की एक लड़की यानी 4 बच्चों को एक साथ जन्म दिया है। उन्होंने बताया कि जच्चा बच्चा यानी चारों बच्चे और बच्चों की मां पूरी तरह स्वस्थ हैं। हालांकि समय से पहले यानी 8 महीने में जन्म होने के कारण बच्चों को फिलहाल नर्सरी में रखा गया है। उम्मीद है बहुत जल्द उन्हें डिस्चार्ज कर घर भेज दिया जाएगा।
20 साल पहले नहीं थी इलाज की ऐसी तकनीक

डॉ. शशि अरोड़ा का कहना है कि इस स्थिति को काब्रुप्लेट्स कहते हैं। उन्होंने बताया कि करीब 20 वर्ष पहले भी उन्होंने एक महिला ऐसे ही डिलीवरी की थी। उस दौरान महिला ने चार बच्चों छठे महीने में जन्म दिया था। लेकिन, उस दौरान इलाज की बेहतर तकनीक नहीं थी, जिस कारण बच्चों की मौत हो गई थी। उन्होंने बताया कि ऐसे केस में महिला को हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज होने का खतरा होता है। इस तरह के मामले में सामान्य प्रसव की अपेक्षा महिलाएं अनिद्रा और थकान से हर समय परेशानी रहती हैं। इसके साथ सबसे ज्यादा जरूरी है कि महिला का खानपान बेहद संतुलित हो, ताकि महिला के आहार से शिशुओं को भी पोषण मिलता रहे।

Home / Ghaziabad / महिला ने शादी के 8 साल बाद एक साथ 4 बच्चों को दिया जन्म, परिवार को मिली चौगुनी खुशी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो