1 अगस्त 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब पुलिस ने नहीं सुनी फरियाद ताे थाने में फूल लेकर पहुंची महिलाएं, एक दूसरे का मुंह देखते रह गए पुलिसकर्मी

गाजियाबाद के थाना विजयनगर थाने में सुनवाई ना होने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर थाने पहुंची और वहां पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को फूल देकर अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया।
less than 1 minute read
Google source verification
ghazibad-1.jpg

ghazibad

गाजियाबाद ( ghazibad ) विजयनगर थाने में सुनवाई ना होने से नाराज बड़ी संख्या में महिलाएं एकत्र होकर थाने पहुंची और वहां पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को फूल देकर अनोखे अंदाज में अपना विरोध जताया। जिसके बाद सभी पुलिसकर्मी आपस में एक दूसरे के चेहरा देख कर झेंप मिटाते नजर आए।

यह भी पढ़ें: गमगीन माहौल में एक साथ जली चार चिताएं ताे मानों राे पड़ा पूरा गांव

थाने पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन करने पहुंची महिलाओं ने बताया कि थाने पर महिलाओं का सम्मान नहीं किया जाता। ऐसा ही कुछ उस वक्त हुआ जब शुक्रवार रात बाइक की बैटरी चोरी के मामले में पुलिस ने महिला और उसके पति को घण्टों थाने में बैठाकर रखने के वावजूद एफआईआर दर्ज नहीं की। उस मामले में खुद महिला फरियादी बनकर पहुंची थी लेकिन पुलिस ने इसके बावजूद भी स्थानीय पुलिस द्वारा मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया।

यह भी पढ़ें: माेदीनगर काे बंदरों से मुक्त कराने की तैयारी में पालिका, दाे हजार से अधिक बंदर चिन्हित

इसलिये पुलिस ऐसा व्यवहार किसी और के साथ न करे और थाने में तैनात पुलिस कर्मियों को जागरूक करने के उद्देश्य से थाने में आज महिलाओं ने दिए पुलिस कर्मियों को फूल देकर उन्हें यह एहसास कराया कि थाने पर आने वाली हर महिला सम्मान के साथ सुनवाई होनी चाहिए।

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग