
वॉशरूम के दरवाजे पर मोबाइल लगा किशोर इस तरह बना रहा था छात्रा का वीडियो
गाजियाबाद. शहर के आरडीसी स्थित लाइब्रेरी के वॉशरुम में एक छात्रा का मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस की माने तो आरोपी इंटरमीडिएट का छात्र है। यह काफी दिनों से छात्रा पर नजर रखे हुए है। पुलिस आरोपी से मामले की पूछताछ करने में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, आरडीसी स्थित लाइब्रेरी में पढ़ाई के लिए आस-पास के स्टूडेंट्स आते है। लाइब्रेरी में पढ़ाई करने के लिए काफी स्टूडेंट्स वहां आए हुए थे। उसी दौरान एक छात्रा वॉशरुम गई थी। बताया गया है कि उसके पीछा करता हुआ वहां मौजूद एक छात्र भी वॉशरुम तक पहुंच गया। उसके बाद में उसने मौका पाकर मोबाइल को दरवाजे से लगा दिया। तभी छात्रा की नजर उसपर पड़ गई। वॉशरुम गई छात्रा ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोगों की मौके पर भीड़ इक्टठा हो गई।
उधर, वॉशरुम में गई छात्रा का वीडियो बनाने वालर छात्र मौके से भाग खड़ा हुआ। लेकिन आस—पास के लोगों ने उसे पकड़ लिया। उसकी जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर कविनगर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। मौके पर पहुंची पीआरवी आरोपी किशोर को लेकर कविनगर कोतवाली आ गई। कविनगर थाना प्रभारी रोजंत त्यागी के मुताबिक आरोपी इंटरमीडिएट का छात्र है। 17 वर्षीय किशोर के परिजनों को मामले की जानकारी दी गई। पुलिस ने आरोपी से वीडियो के बारे में पूछताछ की।
दरवाजे पर लगाया हुआ था मोबाइल और बना रहा था वीडियो
आरडीसी स्थित लाइब्रेरी में रविवार को भी छात्र पढ़ाई के लिए गए हुए थे। पुलिस ने बताया कि छात्रा वॉशरूम की तरफ गई तो आरोपित किशोर भी पीछे चला गया। उसने मौका पाकर मोबाइल को दरवाजे से सब दिया। बाद में चुपचाप मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसी दौरान छात्रा की नजर उस पर पड़ गई। बाद में उसे लाइब्रेरी में मौजूद लोगों ने उसे पकड़ लिया था। थाना प्रभारी ने बताया कि मोबाइल की जांच की जा रही है। अभी छात्रा की तरफ से शिकायत नहीं दी गई है। उसके बाद में कार्रवाई की जाएगी।
Published on:
5 Nov 2018, 11:57 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.