पश्चिमी सिंहभूम,गिरीडीह: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के पोड़ाहाट जंगल में गुरुवार सुबह सुरक्षाबलों ने पीएलएफआई के तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराया। वहीं एक उग्रवादी को गोली लगी है, जो गंभीर रूप से घायल है। जवानों ने मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं जबकि साथ ही घायल उग्रवादी पुलिस की गिरफ्त में है।