9 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Gonda Accident: एक बाइक पर निकले थे दो दोस्त,चंद सेकेंड में उजड़ गई दो परिवारों की खुशियां, पिकअप की टक्कर से दोनों की मौत

Gonda Accident: गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में मसकनवा-बभनान मार्ग पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। ग्राम चुवाड़ के रहने वाले रंजीत और गंगाधर बाइक से जा रहे थे। हादसे के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है।
2 min read
Google source verification
Gonda accident

दुर्घटना के बाद पलटी पिकअप फोटो सोर्स पत्रिका

Gonda Accident: गोंडा जिले के मसकनवा-बभनान मार्ग पर पिकअप और बाइक की आमने-सामने टक्कर में ग्राम चुवाड़ के रहने वाले रंजीत और गंगाधर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

गोंडा के छपिया थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे ने दो परिवारों को जिंदगी भर का दर्द दे दिया। ग्राम चुवाड़ के रहने वाले रंजीत पुत्र प्रेमचंद और गंगाधर पुत्र राम केवल बाइक से निकले थे। लेकिन उन्हें शायद अंदाजा भी नहीं था कि यह सफर उनका आखिरी सफर बन जाएगा। मसकनवा-बभनान मार्ग पर पिकअप से हुई आमने-सामने की टक्कर में दोनों युवकों की जान चली गई।

हाईवे से 200 मीटर की दूरी पर हुआ हादसा

हादसा छपिया-भूईगावा मार्ग पर मुख्य हाईवे से करीब 200 मीटर पश्चिम हुआ। पिकअप और बाइक की टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक उछलकर सड़क से दूर जा गिरे। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद पिकअप भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई।

अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टर ने दोनों युवकों को मृत घोषित किया

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही छपिया थाने के उपनिरीक्षक शैलेश कुमार घटनास्थल पर दल बल के साथ पहुंचे। तत्काल एंबुलेंस की सहायता से दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपिया पहुंचाया गया। स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर ने जांच के बाद दोनों युवकों को मृत्यु घोषित कर दिया। एक साथ दो युवकों की मौत की खबर गांव पहुंची तो परिवारों में कोहराम मच गया।

दो परिवारों को पूरे जिंदगी का गम दे गया

हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में ले लिया है। फरार चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। रंजीत और गंगाधर के परिवारों के लिए यह हादसा सिर्फ सड़क दुर्घटना नहीं, बल्कि ऐसी क्षति है जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। शनिवार की रात का यह हादसा दो परिवारों को जिंदगी भर का गम दे गया।