
यह तस्वीर सोशल मीडिया से ली गई है
Weather Update: यूपी में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नोएडा, मेरठ, सहारनपुर सहित 21 जिलों में बारिश आंधी तूफान के लिए अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चलने का अनुमान है।
मौसम विभाग ने दो नए वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय होने के बाद पश्चिमी यूपी के जिलों में एक बार फिर बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है। हालांकि पूर्वी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। सुबह शाम घना कोहरा देखने को मिलेगा। दिन के तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है। जबकि रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक पश्चिमी यूपी के जिलों में 22 और 23 जनवरी को 2 दिन बारिश हो सकती है। इस दौरान 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलेंगी। तापमान की बात करें तो शनिवार को यूपी का इटावा सबसे ठंडा शहर रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इस तरह आगरा में अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस अलीगढ़ में 24.4 और न्यूनतम तापमान 7.4 अयोध्या में 20 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान और न्यूनतम तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस, आजमगढ़ में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस, बहराइच में अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
इस तरह पूरे प्रदेश में औसत तापमान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 24.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 20 और 21 जनवरी को पूर्वी और पश्चिम दोनों हिस्सों में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। दिन में धूप निकलेगी लेकिन पछुआ हवाओं के तेज रफ्तार से चलने के कारण धूप का कोई खास असर नहीं होगा। लेकिन 22 और 23 जनवरी को पश्चिमी यूपी में तेज हवाओं के साथ तूफानी बारिश होने का मौसम विभाग ने पुर्वानुमान जारी किया है। रविवार को पूर्वी यूपी के गोंडा, बहराइच, बलरामपुर, श्रावस्ती, सहित आसपास के जिलों में दोपहर बाद धूप निकलने से लोगों ने राहत की सांस ली।
मेरठ, बुलंदशहर, गौतम बुद्ध नगर, गाज़ियाबाद, हापुड़, बागपत, सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, शामली, मुरादाबाद, बिजनौर, रामपुर, अमरोहा, संभल, बरेली, बदायूं, पीलीभीत, शाहजहांपुर, आगरा, फिरोज़ाबाद, नोएडा शहर
Updated on:
20 Jan 2025 10:09 am
Published on:
19 Jan 2025 08:21 pm
बड़ी खबरें
View Allगोंडा
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
