28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर की सड़कों पर ADG जोन की फुट पेट्रोलिंग, भारी फोर्स के साथ महिलाओं को कराये सुरक्षा का एहसास

योगी सरकार के मिशन शक्ति अभियान के पांचवे चरण में गोरखपुर जोन के ADG मुथा अशोक जैन भारी फोर्स के साथ खुद सड़क पर उतरे, इस दौरान आम जनता, महिलाओं को सुरक्षा का एहसास कराया गया।
2 min read
Google source verification
Up news, cm yogi, mission shakti

फोटो सोर्स: पत्रिका, मिशन शक्ति अभियंता के तहत ADG जोन की फुट पेट्रोलिंग

प्रदेश की योगी सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान को मजबूत बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन शक्ति फेज 5.0 अभियान के तहत ADG जोन गोरखपुर मुथा अशोक जैन ने जिले में व्यापक स्तर पर फुट पेट्रोलिंग कर महिला सुरक्षा को और मजबूत करने का संदेश दिया।

ADG के साथ DM, SSP, SP सिटी सहित मौजूद रही भारी फोर्स

एडीजी जोन के साथ DM, SSP, SP सिटी सहित भारी संख्या में फोर्स मौजूद रही । सुरक्षा बल ने गोरखनाथ, आर्यनगर, पुराना गोरखपुर, मानसरोवर, गोलघर और रामलीला मैदान जैसे भीड़भाड़ वाले इलाकों में पैदल गश्त की। इस दौरान ADG जोन ने स्थानीय नागरिकों, खासतौर पर महिलाओं और बालिकाओं से संवाद किया। उन्होंने उन्हें सुरक्षा संबंधी जानकारी देने के साथ ही मिशन शक्ति के तहत संचालित विभिन्न योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों जैसे 1090, 112, 181 और 1098 की विस्तृत जानकारी साझा की।

महिला सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं

शहर में पेट्रोलिंग के दौरान ADG जोन ने पुलिस बल को स्पष्ट निर्देश दिया कि संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त को प्राथमिकता दी जाए। साथ ही एंटी-रोमियो स्क्वॉड और महिला बीट पुलिस की सक्रियता और बढ़ाई जाए ताकि किसी भी प्रकार की छेड़खानी या अपराध की कोशिश को तुरंत रोका जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सुरक्षा में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

महिला संबंधित अपराध पर सख्ती से निबटा जाएगा

एडीजी जोन मुथा अशोक जैन ने मौके पर कहा, "महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। मिशन शक्ति अभियान के जरिए हम यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि हर महिला और बच्ची खुद को सुरक्षित महसूस करे और समाज में सम्मान के साथ आगे बढ़ सके। किसी भी प्रकार की समस्या आने पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी। उन्होंने उपस्थित महिलाओं से भी अपील की कि वे न केवल खुद सतर्क रहें बल्कि आसपास की बच्चियों और महिलाओं को भी जागरूक करें।

आम जनता ने सराहा मिशन शक्ति अभियान

मिशन शक्ति का उद्देश्य सिर्फ सुरक्षा ही नहीं बल्कि महिलाओं में आत्मविश्वास और स्वावलंबन की भावना विकसित करना भी है। फुट पेट्रोलिंग के इस अभियान से भीड़भाड़ वाले इलाकों में महिलाओं ने खुद को सेफ महसूस किया। स्थानीय जनता भी शासन के मिशन शक्ति अभियान को सराहा और पुलिस की इस सक्रिय पहल की सराहना की।