
फोटो सोर्स: पत्रिका, गोरखपुर में ATS की रेड
गोरखपुर जिले में गुरुवार की दोपहर ATS की छापेमारी से हड़कंप मचा रहा, यह पूरी करवाई चौरीचौरा थानाक्षेत्र स्थित एक घर पर की गई। टीम ने लगभग तीन घंटे तक घर की तलाशी ली और पारिवारिक सदस्यों से पूछताछ की गई। टीम इसके बाद परिवार के राजू तिवारी नाम के शख्स को घर से बरामद 25 आधार कार्ड एवं अन्य संदिग्ध चीजों के साथ अपने साथ ले गई। ATS की छापेमारी से गांव में हड़कंप मचा रहा।
सूत्रों के मुताबिक राजू तिवारी पहले चौरीचौरा में किराए की दुकान लेकर आधार कार्ड बनाने का काम करता था। आसपास के लोगों ने बताया कि एक साल पहले दुकान बंद कर दिया लेकिन संदिग्ध तरीके से आधार कार्ड बनाना जारी रखा। टीम ने इसी संदेह के आधार पर गुरुवार को दो गाड़ियों और बाईकों से अचानक छापेमारी की, इस दौरान घर पर राजू तिवारी और उसका भतीजा मौजूद था। टीम राजू तिवारी को लेकर लखनऊ निकल गई।
Published on:
21 Aug 2025 09:57 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
