16 अगस्त 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Kanwar Yatra 2026: करंट से झुलसे कांवड़िये! इलाज के दौरान हुई मौत; एक ही हालत गंभीर, गोरखपुर का है मामला

Kanwar Yatra 2026: गोरखपुर में कांवड़ियों से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। करंट की चपेट में आने से दो कांवड़िए झुलस गए, जिनमें एक की इलाज के दौरान मौत हो गई।
2 min read
Google source verification
gorakhpur kanwariya dj electric wire current death

करंट से झुलसे कांवड़िये! फोटो सोर्स-Ai

Kanwar Yatra 2026:उत्तर प्रदेशके गोरखपुर में रविवार सुबह कांवड़ियों से जुड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली हादसे का शिकार हो गई। पिपराइच थाना क्षेत्र के जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा में ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार के संपर्क में आ गया। तार से सटते ही डीजे और ट्रॉली में करंट उतर गया, जिसकी चपेट में आने से 2 कांवड़िए झुलस गए। इलाज के दौरान एक कांवड़िए की मौत हो गई। दूसरे कांवड़िये की हालत नाजुक बताई जा रही है।

बिजली के तार की चपेट में आया डीजे

जानकारी के मुताबिक, कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार होकर जा रहे थे। रविवार सुबह जब ट्रैक्टर-ट्रॉली जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा के पिपराइच मुख्य मार्ग से गुजर रही थी, तभी उस पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से छू गया। बिजली के तार के संपर्क में आते ही ट्रैक्टर-ट्रॉली में करंट उतर गया। इस दौरान ट्रॉली पर सवार 2 कांवड़िए गंभीर रूप से झुलस गए।

हादसे के बाद मौके पर मची अफरा-तफरी

करंट लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायल कांवड़ियों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचाया। दोनों की हालत गंभीर होने के कारण उनका इलाज शुरू किया गया। इसी दौरान एक घायल कांवड़िए की मौत हो गई।

हादसे में 2 कांवड़िए झुलसे

हादसे में झुलसे कांवड़ियों की पहचान जंगल औराही निवासी 25 वर्षीय मोहन भारती, पुत्र सुदामा और जंगल अहमद अली शाह उर्फ तुर्रा निवासी 24 वर्षीय करन चौहान, पुत्र रामसिंह चौहान के रूप में हुई है। दोनों कांवड़िए ट्रैक्टर-ट्रॉली पर सवार थे, जब डीजे बिजली के तार के संपर्क में आया।

इलाज के दौरान करन चौहान की मौत

हादसे में गंभीर रूप से झुलसे करन चौहान की इलाज के दौरान मौत हो गई। करन की मौत की खबर मिलते ही उसके परिवार में कोहराम मच गया। वहीं, दूसरे घायल कांवड़िए मोहन भारती का इलाज कराया जा रहा है।

पुलिस ने शुरू की जांच

हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ ही मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, ट्रैक्टर-ट्रॉली पर लगा डीजे सड़क किनारे गुजर रहे बिजली के तार से छू गया था, जिसके बाद ट्रॉली में करंट उतरने से यह हादसा हुआ। पुलिस घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।