
सोमवार को सांसद रवि किशन ने दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर गोरखपुर एयरपोर्ट के विस्तार और उससे जुड़ी समस्याओं पर चर्चा किए।सांसद रवि किशन ने कहा कि पहले गोरखपुर एयरपोर्ट से केवल एक-दो उड़ानें संचालित होती थीं, लेकिन अब यहां से 16 फ्लाइट्स उड़ान भर रही हैं।
उन्होंने कहा कि गोरखपुर एयरपोर्ट का विस्तार क्षेत्र के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे न केवल गोरखपुर की राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को रोजगार के नए अवसर भी मिलेंगे। सांसद रवि किशन की मांगों पर रक्षा मंत्री ने सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया।
एप्रन का विस्तार: भारतीय वायुसेना द्वारा एप्रन के विस्तार का कार्य जल्द से जल्द पूरा किया जाए, क्योंकि वर्तमान में गोरखपुर एयरपोर्ट पर एक समय में केवल एक बड़ा जहाज खड़ा हो सकता है।
नए सिविल एयरपोर्ट का निर्माण: भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के साथ एक नए सिविल एयरपोर्ट के निर्माण के लिए जल्द से जल्द समझौता (MoU) पूरा कराया जाए।
24 घंटे उड़ानों की सुविधा: भारतीय वायुसेना हरा झंडा दिखाते हुए एयरपोर्ट पर 24 घंटे विमान संचालन की सुविधा प्रदान करे, जिससे गोरखपुर एयरपोर्ट का उपयोग और बढ़ सके।
Updated on:
16 Dec 2024 10:22 pm
Published on:
16 Dec 2024 10:15 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
