
गोरखपुर में हाउस टैक्स के बकायेदारों पर लगातार नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल एक्शन ले रहे हैं। इसी कड़ी में आज नगर निगम की टीम ने तीन करोड़ के बकाए को लेकर PWD विभाग का कार्यालय ही सील कर दिया। इसके बाद PWD विभाग में गोरखपुर से लेकर लखनऊ तक हड़कंप मच गया। काफी जद्दोजेहद के बाद मुख्य अभियंता की गुहार पर नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने एक दिन की मोहलत देते हुए सील खुलवा दिया है।
नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि PWD को लगातार नोटिस भेजी जा रही थी जिसे संज्ञान में नहीं लिया जा रहा था, यहां तक कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विनय राय ने बताया कि डिमांड लेटर भेजवाने के लिए भी विभाग में आकर बैठना पड़ता था। शनिवार को दोपहर बाद लगभग 2 बजे नगर निगम की टीम अचानक PWD के आफिस पहुंच गई। प्रवर्तन बल के साथ पहुंचे मुख्य कर निर्धारण अधिकारी ने भवन को सील कर दिया। मुख्य अभियंता कार्यालय को भी सील कर दिया।
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा अचानक कार्यालय सील होता देख कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। इस तरह से सील किया गया था कि काम न होने पाए। इसके बाद मुख्य अभियंता ने नगर आयुक्त से बात कर एक दिन का समय मांगा। जिसपर समय दे दिया गया है। सोमवार को कर जमा नहीं कराया गया तो फिर से कार्यालय को सील कर दिया जाएगा।
Published on:
23 Mar 2025 10:18 am
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
