8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

गोरखपुर में मेयर प्रत्याशी पर अभी कांग्रेस की चुप्पी, नगर पंचायतों की सूची जारी

गोरखपुर के नगर पंचायत अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी

2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi,Congress

congressss

गोरखपुर। लंबे इंतजार के बाद आखिरकार कांग्रेस में पहले व दूसरे चरण में होने वाले निकाय चुनाव के प्रत्याशियों की लिस्ट जारी कर दी है। गोरखपुर जिले की सभी नगर पंचायतों के अध्यक्ष प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। फ़िलहाल, मेयर पद के लिए गोरखपुर से लड़ने वाले प्रत्याशी के बारे फैसला नहीं हो सका है।
आज कांग्रेस के प्रवक्ता कृष्ण कान्त पांडेय, सतीश अजनानी, आरपी त्रिपाठी, आरपी सिंह, शिव पांडेय व अभिमन्यु सिंह ने पहली लिस्ट जारी की। इस लिस्ट के अनुसार गोरखपुर के सहजनवा नगर पंचायत से माहेश्वरी देवी को प्रत्याशी बनाया गया है। जबकि बांसगांव नगर पंचायत से अशोक कुमार सिंह प्रत्याशी होंगे। संग्रामपुर उर्फ़ उनवल नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस के प्रत्याशी होंगे सर्वजीत कुमार मौर्य। गोला बाजार नगर पंचायत से माया देवी को तो बड़हलगंज से गीता देवी पर कांग्रेस ने दांव लगाया है। मुंडेरा बाजार में श्रीमती लक्ष्मी जायसवाल को प्रत्याशी बनाया गया है तो पिपराइच में संत गोपाल यादव प्रत्याशी घोषित किये गए हैं। पीपीगंज नगर पंचायत से अध्यक्ष पद के लिए हरिश्चंद्र गुप्ता पर कांग्रेस ने भरोसा जताते हुए प्रत्याशी बनाया है।

कौन कहां से है कांग्रेस प्रत्याशी जानिए...

सहजनवां- माहेश्वरी देवी

बांसगांव- अशोक कुमार सिंह

संग्रामपुर उर्फ़ उनवल- सर्वजीत कुमार मौर्य

गोला बाजार- माया देवी

बड़हलगंज- गीता देवी

मुंडेरा बाजार- लक्ष्मी जायसवाल

पिपराइच- संत गोपाल यादव

पीपीगंज - हरिश्चन्द गुप्ता

BJP अभी भी अनिर्णय की स्थिति में ...

भारतीय जनता पार्टी ने कई हफ़्तों के चिंतन मनन के बाद अभी भी मेयर प्रत्याशियों के नाम की घोषणा के लिए असमंजस में है. आज देर शाम सूची जारी होने की प्रबल संभावना है।

ये लोग बीजेपी से मेयर प्रत्याशी बनने की दौड़ में
भारतीय जनता पार्टी क्षेत्रीय कार्यालय के अनुसार 26 दावेदारों ने गोरखपुर नगर निगम क्षेत्र से महापौर के प्रत्याशी के लिए अपनी दावेदारी जताते हुए अपनी प्रत्याशिता के लिये आवेदन किया है। इसमें डॉ. धर्मेंद्र सिंह, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, उनके पुत्र अरविन्द विक्रम चौधरी, सीताराम जायसवाल, शिव कुमार शर्मा, चिरंजीव चौरसिया, शशिकांत सिंह, गोपाल सिंह वर्मा, लाल बिहारी शर्मा, पद्मा गुप्ता, दयानंद शर्मा, डॉ. उषा नारायण, इंदुमती सिंह, जवाहर कसौधन और आशा जायसवाल के नाम चर्चा में शामिल है। फिलहाल टिकट के दावेदारों में मजबूत दावेदारी डॉ.धर्मेंद्र सिंह व पूर्व मेयर अंजू चौधरी तथा उनके पुत्र अरविन्द विक्रम ही दिखाई दे रहे। धर्मेंद्र की दावेदारी इसलिये मजबूत माना जा रहा क्योंकि वह योगी खेमे के माने जाते हैं। योगी आदित्यनाथ अगर किसी अन्य समीकरण या रणनीति की वजह से अपनी पसंद जाहिर नहीं करते हैं तो संगठन धर्मेंद्र सिंह पर ही दांव खेल सकता है। अगर डॉ.धर्मेंद्र सिंह पर बात नहीं बनी तो पूर्व मेयर अंजू चौधरी या उनके बेटे अरविन्द विक्रम को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। अंजू चौधरी या उनका परिवार बीजेपी के लिए जाना पहचाना चेहरा है। पूर्व मेयर, योगी आदित्यनाथ की भी पसंद हो सकती हैं साथ में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री शिव प्रताप शुक्ला के गुट को भी इस नाम से कोई आपत्ति नहीं होगी।

बड़ी खबरें

View All

गोरखपुर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग