28 जुलाई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गोरखपुर में दुखद हादसा…झूलते बिजली के तार की चपेट में आए चाचा-भतीजे, दोनो की दर्दनाक मौत

गोरखपुर के सहजनवा के डुमरी निवास तिवरान गांव में शुक्रवार को बड़ा हादसा हो गया। करंट की चपेट में आने से चाचा और भतीजा की मौत हो गई।
less than 1 minute read
Google source verification
Up news, gorakhpur

फोटो सोर्स: सोशल मीडिया, गोरखपुर में करंट के चपेट में आने से दो की मौत

गोरखपुर जिले में शुक्रवार की सुबह दुखद हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिले के पाली विकासखंड में शुक्रवार सुबह करीब सात बजे नगर पंचायत घघसरा के डुमरी में काम करने के दौरान बिजली के लटके तार की चपेट में आने से चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों में रामविलास पुत्र रामनवल और उनके भतीजे चंद्रेश पुत्र हरिओम शामिल हैं।

करंट की चपेट में आए चाचा-भतीजे, ग्रामीणों ने किया चक्का जाम

दोनों के करंट की चपेट में आने के बाद ग्रामीण आनन फानन में दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ठर्रापार ले गए। वहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतक चंद्रेश के परिवार में पत्नी कुसुम लता और दो छोटे बच्चे हैं। वहीं रामविलास की पत्नी रीता देवी हैं। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिजली विभाग की लापरवाही से आक्रोशित ग्रामीणों ने सहजनवा-बखिरा मार्ग पर शव रखकर जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हैं।