
पत्नी ने ही दो लाख रूपये की सुपारी देकर पति की हत्या करा दी थी।
बुद्धस्थली कुशीनगर के कुबेरस्थान क्षेत्र में पत्नी द्वारा पति के प्राइवेट पार्ट काटे जाने की घटना चर्चा का विषय बना हुआ है। पति के संबंधों से परेशान होकर पत्नी ने यह कदम उठाया। युवक की स्थिति गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है।
कुबेरस्थान क्षेत्र के सरयाडीह गांव का रहने वाला गुलाब चैहान ट्रैक्टर चलाता है। करीब सात साल पहले उसने ईंट भट्ठे पर काम करने वाली झारखंड की एक युवती से शादी कर ली। बताया जा रहा है कि कुछ ही दिनों बाद युवक से ही युवती उसके चाल चलन से परेशान रहने लगी। आरोप है कि उसके अन्य महिलाओं से भी संबंध थे।
बताया जा रहा है कि आए दिन दोनों के बीच झगड़ा होता रहता था। आरोप है कि रात में वह सोया हुआ था तभी पत्नी ने हंसिया से उसका प्राइवेट पार्ट काट डाली और फरार हो गई। गुलाब की चीख पुकार सुनकर गांववाले पहुंचे तो उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन के मुताबिक युवक की हालत गंभीर बनी हुई है।
Updated on:
07 Dec 2019 12:20 am
Published on:
06 Dec 2019 04:30 pm
बड़ी खबरें
View Allगोरखपुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
