7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

हजारों के जाली नोट के साथ तीन गिरफ्तार, कम कीमत पर बाजार में खपाया जा रहा नकली करेंसी

पुलिस को है दो लोगों की तलाश
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गोरखपुर

•

image

Dheerendra Vikramadittya

•

Updated: 6 Dec 2019, 10:23 AM IST

जाली नोटों का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। पूर्वांचल में आए दिन जाली नोट पकड़े जा रहे हैं। देवरिया पुलिस को काफी मात्रा में जाली नोट पकड़ने में सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने तीन लोगों को 51 हजार के जाली नोटों के साथ धर दबोचा है। सभी नोट सौ रुपये व पचास रुपये के करेंसी में थे।

Read this also: यूपी से हमने संगठित अपराध को पूरी तरह खत्म कर दिया

पुलिस के अनुसार रामपुर कारखाना क्षेत्र में सूचना मिली कि जाली नोटों का सौदा हो रहा है। एक जगह पर कम कीमत पर जाली नोटों को दिया जा रहा है ताकि उसे बाजार में खपाया जा सके। पुलिस ने इस धंधे में शामिल तीन लोगों को पकड़ा। पुलिसिया पूछताछ में इन लोगों ने अपना नाम महराजगंज के धर्मेंद्र कुमार, संदीप कुमार व सन्नी कुमार बताया। तीनों के पास से काफी मात्रा में नकली नोट मिले। इनके पास से एक लैपटाॅप, सीडी व बाइक भी मिली। पुलिस के अनुसार 100 रुपये के 49900 रुपये व पचास रुपये के 1950 रुपये इनके पास से मिले। धर्मेंद्र मुख्य रुप से शामिल है। धर्मेंद्र के अनुसार उसने स्कैन करके नकली नोटों को बनाया। उसके पिता व भाई भी इस धंधे में शामिल हैं लेकिन फिलहाल पुलिस की पहुंच से दूर हैं।

Read this also: प्रो.श्रीप्रकाश मणि इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विवि के कुलपति नियुक्त