24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Greater Noida Live: मोदी बोले, पाकिस्तान ने सुबह 5 बजे ट्वीट करना शुरू कर दिया कि माेदी ने…

- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी ब्‍ल्‍यू लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया - पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट आफ आर्किलॉजी में जनसभा को किया संबोधित - वीर जवानों के सम्‍मान में भारत माता की जय के नारे लगवाए
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्रेटर नोएडा

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Mar 2019, 3:09 PM IST

PM Narendra Modi

PM Narendra Modi

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को ग्रेटर नोएडा में इलेक्‍ट्रॉनिक सिटी ब्‍ल्‍यू लाइन मेट्रो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्‍होंने नॉलेज पार्क-2 स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंस्टीट्यूट आफ आर्किलॉजी में आयोजित जनसभा को भी संबोधित किया। इसके जरि‍ए उन्‍होंने विपक्ष‍ियों पर निशाना साधा। संबोधन के अंत में उन्‍होंने वीर जवानों के सम्‍मान में भारत माता की जय के नारे लगाते हुए सभी को दोनों मुठ्ठ‍ियां हवा में उठाने को कहा। इसके बाद सबने ऐसा ही किया।

यह भी पढ़ें:Greater Noida Live: जानिए, अब तक कितनी बार गौतमबुद्ध नगर में आ चुके हैं पीएम मोदी और सीएम योगी

सबूत मांगने पर विपक्ष पर बोला हमला

जनसभा में पीएम मोदी ने कहा, भारत ने एक सर्जिकल स्ट्राइक करके आतंक के आकाआें काे पहली बार उस भाषा में समझाया, जाे वे समझते हैं। आज मुझसे सबूत मांग रहे हैं। पुलवामा हमला हुआ ताे भारत के नाैजवानाें ने जाे काम किया है, आतंकियाें काे भारत से इस तरह के जवाब की उम्मीद नहीं थी। उन्हाेंने सीमा पर तैनाती कर दी, हमने ऊपर से जवाब दे दिया। ये घटना इतनी बड़ी थी कि सबसे पहले पाकिस्तान ने सुबह 5 बजे ट्वीट करना शुरू कर दिया कि माेदी ने मारा-मारा।

यह भी पढ़ें:Greater Noida Live: जेवर में बनने जा रहा देश का सबसे बड़ा एयरपोर्ट—पीएम

पिछली सरकार पर साधा न‍िशाना

उन्‍होंने कहा, 26-11 काे हम कभी नहीं भूल सकते। 2008 में सारे सबूत मिल रहे थे लेकिन भारत ने क्या किया? हमारी सेना बदला लेने के लिए तैयार थी, लेकिन इजाजत नहीं दी गई। उनके हाथ-पैर बांधकर रखे गए। सेना के जवानाें काे बेड़ियां बांधकर कहाेगे कि माराे। यही कारण रहा कि मुंबई हमले के बाद भी देश में धमाके हाेते रहे। इन सभी हमलाें के तार सीमा पार जुड़े हुए थे, लेकिन पिछली सरकाराें ने अपनी नीति नहीं बदली। अगर पहले की सरकार ने दमखम दिखाया हाेता ताे आज आतंक इतना बड़ा नासूर नहीं बन पाता।

यह भी पढ़ें: GREATER NOIDA LIVE: BJP का बदला स्लोगन, सीएम योगी ने पीएम के सामने बार-बार दोहराया नया नारा

'नए भारत की नींव तैयार कर रहे हैं हम'

पीएम मोदी आगे बोले, पाकिस्तान कह रहा है, माेदी आकर मार रहा है। यहां के नेता कह रहे थे कि बालाकाेट कहां हैं। इन्हाेंने ये सवाल उठाने शुरू कर दिए। पकिस्तान राे रहा है आैर यहां उनके समर्थक खड़े हाेने लगे। विवादित बयान देने लगे। जिसके खून में भारत का सम्मान है। उसे शक नहीं करना चाहिए। 2014 से लेकर हम निरंतर नए भारत की नींव तैयार कर रहे हैं। आना वाला समय देश की आकाक्षाआें काे पूरा करेगा।

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2019: भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम यूपी की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

बड़ी खबरें

View All

ग्रेटर नोएडा

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग