24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Lok Sabha Election 2019: भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम यूपी की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!- देखें वीडियो

- सपा और कांग्रेस ने उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट जारी कर दी है - सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुई भाजपा उम्‍मीदवारों की सूची - इसके अनुसार भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बागपत

•

image

sharad asthana

•

Updated: 9 Mar 2019, 9:27 AM IST

sangeet som

Lok Sabha Election 2019: भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम यूपी की इस सीट से लड़ेंगे चुनाव!

बागपत। लोकसभा चुनाव के लिए जल्‍द ही आचार संहिता लागू होने वाली है। सपा और कांग्रेस ने तो उम्‍मीदवारों की पहली लिस्‍ट भी जारी कर दी है। शुक्रवार को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यूपी के तूफानी दौरे पर थे तब भाजपा की भी दो सूचियां तेजी से वायरल हुईं। इसमें 24 सीटों पर उम्‍मीदवारों के नाम दिए गए हैं। नीचे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा के साइन भी हैं। इनके अनुसार, भाजपा के फायरब्रांड विधायक संगीत सोम को भी लोकसभा चुनाव के लिए टिकट मिला है। हालांकि, बाद में पता चला कि ये लिस्‍ट फर्जी हैं।

यह भी पढ़ें:Lok Sabha Election 2019: वेस्ट यूपी में जातियों की इस 'तिकड़ी' से बढ़ सकती हैं भाजपा के लिए मुश्किलें

इनके नाम हैं लिस्‍ट में

शुक्रवार को सोशल मीडिया पर भाजपा की दो लिस्‍ट तेजी से वायरल हुईं। इनके अनुसार, सरधना विधायक संगीत सोम को बागपत से टिकट मिला है। जबक‍ि केंद्रीय मंत्री वीके सिंह गाजियाबाद से चुनाव मैदान में उतरेंगे। सहारनपुर से वर्तमान सांसद राघव लखनपाल शर्मा, मुजफ्फरनगर से डॉ. संजीव बालियान, बिजनौर से कुंवर भारतेंद्र सिंह, रामपुर से नेपाल सिंह और संभल से सत्‍यपाल सिंह सैनी को टिकट मिलने की बात कही गई है। इसके अलावा सूची में मेरठ से राजेंद्र अग्रवाल, गौतमबुद्ध नगर से नवाब सिंह नागर और बुलंदशहर से भोला सिंह का नाम भी शामिल है।

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: उर्दू गेट टूटने पर आज़म खान का बयान, डीएम को दी ये धमकी

क्‍या है सच्‍चाई

इसके साथ ही लिस्‍ट में संगीत सोम को बागपत से टिकट दिया गया है जबक‍ि वर्तमान सांसद व केंद्रीय मंत्री डॉ. सत्‍यपाल सिंह वहां से चुनाव लड़ने का ऐलान कर चुके हैं। इसके अलावा रामपुर के वर्तमान सांसद डॉ. नेपाल सिंह की उम्र 75 से ज्‍यादा हो चुकी है। ऐसे में वह खुद अपने बेटे को टिकट दिलाने की जुगाड़ में हैं। भाजपा की लिस्‍ट वायरल होने के बाद जब पार्टी के नेताओं से संपर्क किया गया तो उन्‍होंने इसे फर्जी बताया। बिजनौर के जिला अध्यक्ष राजीव सिसोदिया का कहना है क‍ि यह फर्जी है। प्रदेश संयोजक एवं अमरोहा प्रभारी श्रीचंद्र शर्मा ने का कि अभी तक पार्टी आलाकमान की तरफ से ऐसी कोई सूची जारी नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें: गाजियाबाद Live: पीएम मोदी का संबोधन खत्‍म होने के बाद जनता ने ऑन कर दी मोबाइल की फ्लैश लाइट, जानिए क्‍यों