
ग्रेटर नोएडा. प्रदेश की राजधानी लखनऊ में कचहरी परिसर में बमबाजी की घटना के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ने हाईअलर्ट जारी करते हुए सभी जिलों की कोर्ट परिसर में पुलिस ने सघन चेकिंग अभियान चलाया। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर डिस्टिक कोर्ट परिसर में पुलिस ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ता समेत चेकिंग अभियान चलाया। चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध लोग पुलिस को देखकर भागने लगे, जिन्हें दौड़कर पकड़ते हुए पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
दरअसल, ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर स्थित डिस्टिक कोर्ट परिसर मे पुलिस ने डॉग स्क्वायड, बम निरोधक दस्ते के साथ चेकिंग अभियान चलाया। ये अभियान लखनऊ में कचहरी परिसर में बमबाजी की घटना के बाद पूरे प्रदेश में पुलिस ने हाई अलर्ट जारी होने के बाद चलाया गया। इस दौरान पुलिस ने हर आने-जाने वाले पर कड़ी नजर रखी। ग्रेटर नोएडा कोर्ट परिसर मे जो भी व्यक्ति आ रहा है उसकी पूरी जांच के बाद ही अंदर जाने दिया जा रहा है। इसके अलावा सभी गेटों पर मेटल डिटेक्टर के साथ स्कैनर लगा दिया गया है, ताकि कोई संदिग्ध व्यक्ति किसी संदिग्ध सामान के साथ अंदर प्रवेश न कर सके।
बताया जा रहा है कि कोर्ट परिसर मे सघन चेकिंग के दौरान पुलिस को देखकर दो युवक भागने लगे, जिन्हे पुलिसकर्मियों ने दौड़कर पकड़ लिया। पुलिस अब इन संदिग्ध दोनों युवकों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह लोग पुलिस को देखकर क्यों भाग गए थे? या इनका लखनऊ बम कांड से कोई लिंक तो नहीं है। पुलिस जांच अभियान के दौरान डॉग स्क्वायड और बम निरोधक दस्ता ने हर व्यक्ति और वहां रखे बैग तथा अन्य सामान को अच्छी तरीके से जांच की। काफी देर चले इस सघन अभियान के दौरान एसीपी डीसीपी समेत सैकड़ों की संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे।
Published on:
14 Feb 2020 11:35 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
