11 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिस्र और रूस आतंक के खिलाफ एकजुट, शुरू किया संयुक्त सैन्याभ्यास

आतंकवादी तत्वों का मुकाबले करने और स्वयं की सुरक्षा के लिए मिस्र और रूस की सेनाओं ने आपसी सैन्य सहयोग अभियान के तहत संयुक्त सैन्याभ्यास कर रही हैं

less than 1 minute read
Google source verification

image

Chandra Prakash Chourasia

Sep 15, 2017

 military exercises

नई दिल्ली। मिस्र और रूस की सेनाओं ने आपसी सैन्य सहयोग अभियान के तहत संयुक्त सैन्याभ्यास शुरू कर दिया। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, गुरुवार को शुरू हुए इस संयुक्त सैन्याभ्यास में 600 जवान हिस्सा ले रहे हैं। इसके तहत आतंकवादी तत्वों का मुकाबले करने और स्वयं की सुरक्षा के लिए कई तरह की ड्रिलिंग की जा रही है।


इस संयुक्त सैन्याभ्यास में आधुनिक हथियारों और उपकरणों को चलाने की ट्रेनिंग के साथ इसके साथ ही मिस्र और सऊदी अरब की वायुसेनाओं ने भी गुरुवार को सैन्याभ्यास शुरू कर दिया।


मिस्र वार्षिक तौर पर अरब, अफ्रीकी और पश्चिमी देशों के साथ संयुक्त सैन्याभ्यास करता है, जिसका उद्देश्य सैन्य सहयोग बढ़ाना और मित्र देशों के साथ सैन्य विशेषज्ञता साझा करना है।