26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मक्का: तिरंगे के साथ सेल्फी लेने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, भारतीय दूतावास की मदद से हुई रिहाई

मक्का के हरम इलाके में तिरंगे के साथ फोटो लेने पर भारतीय पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 18 Nov 2018, 9:42 AM IST

indian father son duo

मक्का: तिरंगे के साथ सेल्फी लेने पर पिता-पुत्र गिरफ्तार, भारतीय दूतावास की मदद से हुई रिहाई

मक्का। मक्का के हरम इलाके में तिरंगे के साथ सेल्फी लेना एक भारतीय पिता पुत्र की जोड़ी को बहुत महंगा पड़ा। तिरंगे के साथ फोटो लेने पर भारतीय पिता-पुत्र को गिरफ्तार कर लिया गया। हालांकि भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया गया। जहां अदालत ने उन्हें रिहा कर दिया।

क्या है मामला

मक्का के हरम इलाके में तिरंगे के साथ फोटो लेने पर भारतीय पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया गया। वडोदरा के रहने वाले भारतीय पिता-पुत्र मक्का घूमने गए थे। वहां उन्होंने हरम इलाके में घूमने के दौरान तिरंगे के साथ अपनी सेल्फी निकाल ली। इसी बात पर उन्हें हिरासत में ले लिया गया। इस बारे में सऊदी अधिकारियों का कहना है कि हरम इलाके में किसी भी देश के झंडे के साथ तस्वीर लेने पर बैन है। उन्हें स्थानीय अदालत में पेश करने के बाद जमानत पर रिहा कर दिया गया। घटना के बाद जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने ट्वीट किया कि 'हमें इस घटना की जानकारी है। यह घटना मक्का के हरम में हुई। हम अपने सभी नागरिकों को बताना चाहते हैं कि हरम इलाके में झंडा लहराना बैन है। घटना की सूचना मिलने पर हमारे अधिकारी ने इम्तियाज अली और उनके बेटे उजैर अली से हरम पुलिस थाने में मुलाकात की। हमारे हस्तक्षेप के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया।'

हरम में तस्वीर लेना बैन

इस घटना के बाद जेद्दा स्थित भारतीय मिशन ने देशवासियों को जानकारी दी है कि हरम में तस्वीर लेना बैन है और वे इसका ध्यान रखें। भारतीय दूतावास ने ट्वीट कर भारतीयों को जानकारी दी है कि हरम इलाके में झंडे के साथ तस्वीर खींचना बैन है। मिशन ने ट्वीट करते हुए कहा कि 'हमारे हस्तक्षेप करने के बाद पहले उबैर और उसके बाद इम्तियाज को भी रिहा कर दिया गया। हम सहयोग के लिए स्थानीय सरकार सहित सभी का शुक्रिया अदा करते हैं। ऑल इंडिया हज और उमरा तीर्थयात्री ध्यान दें कि हरम में झंडा लहराना बैन है।'

बड़ी खबरें

View All

खाड़ी देश

विदेश

ट्रेंडिंग