ईरान की मेहर न्यूज एजेंसी के अनुसार, आईआरजीसी कमांडर की एक शवयात्रा रविवार सुबह तेहरान में भी आयोजित होगी, जिस दौरान इस्लामिक क्रांति के नेता अयातुल्ला सैय्यद अली खामेनी एक प्रार्थना सभा में भाग लेंगे। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद शव को सुलेमानी की जन्मभूमि केरमन शहर में दफनाने के लिए ले जाया जाएगा।