6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सऊदी अरब ने माना- पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या ‘पूर्वनियोजित’ थी

सऊदी अरब ने स्वीकार किया है कि पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या 'पूर्वनियोजित' थी।

less than 1 minute read
Google source verification
जमाल खाशोगी

सऊदी अरब ने माना- पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या 'पूर्वनियोजित' थी

रियाद: सऊदी अरब ने पत्रकार जमाल खाशोगी की हत्या के संबंध में अपने बयान को बदलते हुए गुरुवार को कहा कि खाशोगी की हत्या 'पूर्वनियोजित' थी। सऊदी लोक अभियोजक ने गुरुवार को यह घोषणा सरकारी समाचार एजेंसी के जरिए की। सऊदी प्रेस एजेंसी(एसपीए) के अनुसार, अभियोजक ने कहा कि यह निष्कर्ष तुर्की में सऊदी-तुर्की संयुक्त जांच की नई सूचनाओं पर आधारित है। सऊदी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते कहा था कि क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के आलोचक खाशोगी की इंस्तांबुल के वाणिज्य दूतावास में एजेंट के साथ झड़प में 'दुर्घटनावश' मौत हो गई थी।

खाशोगी हत्याकांड की जांच रहेगी जारी

सऊदी अरब के विदेश मंत्री ने कहा कि अभियोजक नई सूचनाओं के आधार पर जांच जारी रखेंगे। उधर, सऊदी अरब की इस घोषणा के तुरंत बाद तुर्की के एक अधिकारी ने कहा, "हम शुरुआत से कह रहे थे कि खाशोगी की हत्या पूर्व नियोजित है।" बता दें कि अभी हाल में ही तुर्की के राष्ट्रपति ने खाशोगी की हत्या के लिए सऊदी अरब को जिम्मेदार ठहराया था। उन्होंने कहा था कि पत्रकार खाशोगी की हत्या पूर्व नियोजित थी।

2 अक्टूबर को हुई थी हत्या

दरअसल एक अमरीकी अखबार के वरिष्ठ पत्रकार खाशोगी 2 अक्टूबर को कुछ कागजात के लिए इंस्तांबुल स्थित सऊदी वाणिज्य दूतावास गए थे और उसके बाद लापता हो गए थे। घटना के कुछ दिन बाद तुर्की अधिकारियों ने कहा कि उन्हें मारने के इरादे से तुर्की भेजे गए 15 सऊदी एजेंटों ने 'पूर्व नियोजित' साजिश के तहत उनकी हत्या कर दी। इस हत्या की अमरीका और ब्रिटेन समेत दुनिया के कई देशों ने निंदा की थी। खाशोगी की हत्या के बाद अमरीका और सऊदी अरब के रिश्ते बेहद तल्ख हो गए हैं।