24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कतर: भीषण गर्मी के कारण लोग परेशान, सरकार ने बाजारों में लगाए एसी

कतर में पारा 46 डिग्री के पार, तापमान के इस कदर बढ़ने से लोगों का हाल बुरा दोहा की सड़को पर सरकार ने कराई ब्लू कोटिंग
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Shweta Singh

•

Updated: 20 Oct 2019, 3:51 PM IST

Qatar

दोहा। मौसम दुनिया के अलग-अलग कोनों में अलग-अलग रंग दिखा रहा है। कहीं, बारिश तो कहीं बर्फबारी। इसी बीच कई ऐसे देश हैं जो गर्मी से बेहाल हैं। खाड़ी देश कतर में इन दिनों पारा 46 डिग्री सेल्सियस के ऊपर चला गया है। तापमान के इस कदर बढ़ने से लोगों का हाल बुरा है।

शहर का तापमान कम करने में मिलेगी मदद

इस भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए सरकार ने खास इंतजाम किया है। दरअसल, सरकार ने राजधानी दोहा की सड़को पर ब्लू कोटिंग करवा दी है। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे शहर का तापमान कम करने में मदद मिलेगी। दरअसल, यह रंग काले रंग के मुकाबले कम गर्मी सोखती है, जिस कारण सतह को लंबे समय तक ठंडा रखा जा सकता है। इस कोटिंग में खास तरह का हीट-रिफ्लेक्टिंग पिगमेंट का इस्तेमाल किया गया है।

ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ेगा

साथ ही साथ बाजारों, सार्वजनिक स्थानों और बड़े-बड़े शॉपिंग माल में भी सरकार ने एसी का इंतजाम किया है। लेकिन, कई विशेषज्ञ सरकार के इस फैसले पर चिंता जता रहे हैं। दरअसल, इस कदम से कॉर्बन एमीशन में काफी बढ़ोतरी होगी और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा भी बढ़ सकता है।