30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी का यूएई में जोरदार स्वागत, नारों से गूंज उठा दुबई एयरपोर्ट

यूएई की अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Priyadarshi

•

Updated: 11 Jan 2019, 10:35 AM IST

Rahul Gandhi

यूएई के दो दिवसीय दौरे पर राहुल गांधी, प्रवासी भारतीयों से करेंगे मुलाकात

दुबई। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी यूएई के दो दिवसीय दौरे पर दुबई पहुंच गए हैं। गुरुवार को राहुल गांधी दुबई पहुंचे, जहां इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उनका जोरदार स्वागत हुआ। यूएई की अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान राहुल गांधी प्रवासी भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। राहुल गांधी का शुक्रवार में दुबई में कार्यक्रम है। शनिवार को राहुल गांधी अबुधाबी पहुंचेंगे। यहां भी वो वे प्रवासी भारतीयों से मुलाकात करेंगे।

यूएई में राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को पहली बार यूएई का दौरा कर रहे हैं। इस दौरान वह भारतीय विदेशी और छात्र समुदायों के साथ बातचीत करेंगे। कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को इस बात की घोषणा की। दुबई और अबू धाबी की दो दिवसीय यात्रा के दौरान संयुक्त अरब अमीरात के वह कुछ मंत्रियों से भी मिल सकते हैं। कांग्रेस पार्टी ने ट्वीट किया की पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी कल से दुबई के दो दिवसीय दौरे पर होंगे। यहां वह भारतीय विदेशी समुदाय और छात्र समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। आपको बता दें की राहुल गांधी पहले भी अमरीका, लंदन, जर्मनी और बहरीन में ऐसी सार्वजनिक सभाओं को संबोधित कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष 11 जनवरी को दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 'इंडो-अरब सांस्कृतिक कार्यक्रम' में आधिकारिक मुख्य अतिथि भी होंगे। इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती भी मनाई जाएगी।

क्या है कार्यक्रम

राहुल गांधी दुबई के स्टेडियम में एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे और भारतीय श्रमिक समुदाय से मुलाकात करेंगे । राहुल का 2019 का यह पहला अंतरराष्ट्रीय दौरा है, जिसके कई राजनीतिक मायने लगाए जाने लगे हैं। ऐसा माना जा रहा है की इस दौरे के पीछे कांग्रेस की मंशा प्रवासी भारतीयों के बीच अपनी स्वीकार्यता बढ़ाने की है। आपको बता दें की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी जिन जगहों पर जाएंगे वहां भारत के अन्य राज्यों समेत दक्षिण भारत के लोगों की तादात बड़ी संख्या में है। इस यात्रा के दौरान इडियन ओवरसीज कांग्रेस की एक टीम राहुल गांधी को यूएइ में भारतीय प्रवासियों को पेश आने वाली दिक्कतों को लेकर एक ज्ञापन सौंपेगी ।राहुल अबुधाबी में स्थित मशहूर शेख जायद मस्जिद भी जा सकते हैं।

Read the Latest World News on Patrika.com. पढ़ें सबसे पहले World News in Hindi पत्रिका डॉट कॉम पर.