2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमरीका सहित कई देशों ने सूडान में लोकप्रिय सरकार बनाने का किया आग्रह

दोनों पक्षों से तत्काल बातचीत शुरू करने की अपील उमर अल बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया गया देश में नेतृत्व का संकट चल रहा है
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 18 May 2019, 11:19 AM IST

sudan

अमरीका सहित कई देश ने सूडान में लोकप्रिय सरकार बनाने का किया आग्रह

वॉशिंगटन। सूडान में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। सेना द्वारा तख्तापलट के बाद से यहां पर लोकप्रिय सरकार नहीं बन पा रही है। इस बीच अमरीका ने हस्तक्षेप करते हुए सूडान के सैन्य शासकों और प्रदर्शनकारियों से फिर से वार्ता शुरू करने का आग्रह किया है। अफ्रीका के लिए अमरीका के सहायक विदेश मंत्री टिबोर नाग्ये के अनुसार संयुक्त राष्ट्र,अफ्रीकी संघ और यूरोपीय शक्तियों ने सूडान के दोनों पक्षों से तत्काल बातचीत शुरू करने का आग्रह किया है।

नाग्ये ने किया ट्वीट

नाग्ये ने ट्वीट कर कहा कि इन देशों ने प्रदर्शनकारियों और सैन्य परिषद को एक अंतरिम सरकार पर जल्द सहमत होने की अपील की है। यह असैन्य नेतृत्व वाली और सूडानी लोगों की इच्छा के अनुरूप हो। गौरतलब है कि सूडान में लंबे वक्त से राष्ट्रपति रहे उमर अल बशीर को सत्ता से बेदखल कर दिया गया है। इसके बाद देश में नेतृत्व का संकट चल रहा है। आम जनता चाहती है कि यहां लोकप्रिय नेतृत्व की सरकार बने और लोगों के हित की बात करे।