10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छुट्टी के दिन भी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट में पहुंचीं महिलाएं

गुना. गोकुल सिंह चक की आधा दर्जन महिलाएं विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचीं, लेकिन रविवार होने के कारण कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिल सका। ज्ञापन में महिलाओं ने सहरिया बस्ती में पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा घर बनाने के लिए मिट्टी दिलवाने की मांग की। महिलाओं के अनुसार बस्ती में एक […]

less than 1 minute read
Google source verification

image

Bhalendra Malhotra

Dec 21, 2015


गुना.
गोकुल सिंह चक की आधा दर्जन महिलाएं विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने कलेक्ट्रेट पहुंचीं, लेकिन रविवार होने के कारण कोई अधिकारी उन्हें नहीं मिल सका। ज्ञापन में महिलाओं ने सहरिया बस्ती में पानी की समुचित व्यवस्था करने तथा घर बनाने के लिए मिट्टी दिलवाने की मांग की।


महिलाओं के अनुसार बस्ती में एक मात्र हैंडपंप है जिस पर दो सैकड़ा से अधिक परिवार निर्भर हंै, ऐसे में उन्हें पानी के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ता है। इसके अलावा बंद पड़े बोर को चालू कराने की भी मांग की। इसके अलावा महिलाओं ने उनके घरों की मरम्मत के लिए मिट्टी डलवाने की भी मांग की।

ये भी पढ़ें

image