26 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Girlfriend Gift Theft Case: गर्लफ्रेंड को गिफ्ट देने के लिए बेटे ने लूटा अपना ही घर! 50 लाख कैश और सोने की चोरी का आरोप

Gold Jewellery Theft: असम के जोरहाट में एक युवक पर अपने ही माता-पिता के लॉकर से करीब 50 लाख रुपए और सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने कुछ गहने बेचकर गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च किए।
2 min read
Google source verification
Jorhat Crime News

Ai Generated Image

Jorhat Crime News:असम के जोरहाट से चोरी का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक पर अपने ही माता-पिता के घर से लाखों रुपए और सोने के गहने चोरी करने का आरोप लगा है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, चोरी किए गए कुछ गहनों को बेचकर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड पर पैसे खर्च किए।

आरोपी की पहचान यश धनुका के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि उसके माता-पिता कुछ समय के लिए घर से बाहर गए थे। इसी दौरान यश ने घर में रखे लॉकर से करीब 50 लाख रुपए नकद और सोने के गहने निकाल लिए।

घर लौटे तो लॉकर से गायब था सामान

माता-पिता जब वापस घर पहुंचे तो उन्हें लॉकर में रखा सामान नहीं मिला। इसके बाद युवक के पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

जांच के दौरान पुलिस को शक हुआ कि चोरी करने वाला कोई ऐसा व्यक्ति हो सकता है, जिसे घर और लॉकर के बारे में जानकारी थी। जांच आगे बढ़ने पर पुलिस ने यश को गिरफ्तार कर लिया।

गर्लफ्रेंड पर खर्च किए चोरी के पैसे

पुलिस के मुताबिक, यश ने चोरी किए गए कुछ सोने के गहने बेच दिए थे। आरोप है कि इन गहनों से मिले पैसों का इस्तेमाल उसने अपनी गर्लफ्रेंड पुबाली दत्ता के साथ घूमने-फिरने और उसे गिफ्ट देने में किया।

जांच में यह बात भी सामने आई है कि चोरी के दौरान पुबाली के युवक के घर आने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि उसे चोरी के बारे में पहले से पता था या नहीं। उसकी भूमिका को लेकर जांच जारी है।

गहने बेचने में दो पत्रकारों पर भी शक

मामले में पुलिस की जांच अब कुछ और लोगों तक पहुंच गई है। पुलिस को शक है कि चोरी किए गए गहनों को बेचने में दो पत्रकारों ने कथित तौर पर मदद की। पुलिस दोनों से जुड़ी भूमिका की जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गहने आखिर कहां और किसके जरिए बेचे गए।

पुलिस चोरी हुए बाकी सामान को बरामद करने की कोशिश भी कर रही है। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस पूरे मामले में यश के अलावा कोई और व्यक्ति शामिल था।

बेटे पर लगा आरोप तो परिवार हैरान

अपने ही बेटे पर घर से चोरी करने का आरोप लगने से परिवार को बड़ा झटका लगा है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी चल रही है और चोरी हुए पैसे व गहनों की बरामदगी के लिए अलग-अलग पहलुओं पर काम किया जा रहा है।

अब जांच का मुख्य फोकस इस बात पर है कि चोरी का बाकी सामान कहां है, उसे बेचने में कौन-कौन शामिल था और क्या आरोपी के साथ किसी अन्य व्यक्ति ने भी मिलकर पूरी वारदात को अंजाम दिया था।