17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

असम सीएम हिमंत सरमा को जान से मारने की धमकी देने वाला व्यक्ति गिरफ्तार, लाइव प्रसारण के दौरान किया था कमेंट

Assam CM Death Threat Arrest: असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को सोशल मीडिया पर कथित जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मोरीगांव से दर्जी अब्दुल मुतालेब को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पिता, भाई समेत तीन अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। मामले में सोशल मीडिया अकाउंट और डिजिटल साक्ष्यों की जांच जारी है।
2 min read
Google source verification
Himanta Biswa Sarma social media threat

असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा (Photo-IANS)

Assam CM Himanta Biswa Sarma Death Threat: असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा को सोशल मीडिया पर कथित तौर पर जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार है। पुलिस ने मोरीगांव जिले से व्यक्ति को पकड़ा है। इस मामले में तीन और अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है। जिनमें मुख्य आरोपी का पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

पेशे से दर्जी है मुख्य आरोपी

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए मुख्य आरोपी की पहचान अब्दुल मुतालेब के रूप में हुई है। वह पेशे से दर्जी है। जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए कथित धमकी भरे कमेंट में दर्ज मोबाइल नंबर की जांच की। यह नंबर मुतालेब के नाम पर पंजीकृत पाया गया, जिसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।

लाइव प्रसारण के दौरान दी थी धमकी

बता दें कि यह मामला उस समय सामने आया, जब मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा गुवाहाटी के खानापारा में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उनके भाषण के लाइव प्रसारण के दौरान सोशल मीडिया पर कथित तौर पर एक कमेंट सामने आया, जिसमें मुख्यमंत्री को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

पाकिस्तान जिंदाबाद के भी लिखे थे नारे

पुलिस के मुताबिक, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अब्दुल मुतालेब नाम से किए गए कथित कमेंट में मुख्यमंत्री को एक करोड़ रुपये के बदले जान से मारने की बात कही गई थी। कमेंट में कथित तौर पर यह भी कहा गया था कि जो लोग रकम देने के इच्छुक हैं, वे संपर्क करें।

पुलिस के अनुसार, कथित पोस्ट में भारत विरोधी टिप्पणियों के साथ पाकिस्तान जिंदाबाद जैसे नारे भी लिखे गए थे।

मोबाइल नंबर से आरोपी तक पहुंची पुलिस

कथित कमेंट करने के बाद भुरागांव पुलिस ने सोशल मीडिया अकाउंट और उसमें इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर से जुड़ी जानकारी जुटानी शुरू की। जांच के दौरान मोबाइल नंबर अब्दुल मुतालेब के नाम पर पंजीकृत मिला। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट वास्तव में मुतालेब ही चला रहा था या किसी अन्य व्यक्ति ने उसके नाम और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल किया। पुलिस पोस्ट से जुड़े डिजिटल साक्ष्यों और अन्य तकनीकी जानकारियों की भी जांच कर रही है।

तीन अन्य लोगों से भी पूछताछ

पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद देर रात तीन और लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें आरोपी के पिता, भाई और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं। तीनों से मामले में पूछताछ की जा रही है।

पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि कथित पोस्ट के पीछे वास्तविक व्यक्ति कौन था और टिप्पणी किस परिस्थिति में की गई। मामले की जांच जारी है। पुलिस सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का सत्यापन कर रही है। जांच पूरी होने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि कथित धमकी वाला पोस्ट किसने किया था और इसके पीछे उसकी वास्तविक भूमिका क्या थी।