3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

22 साल का युवक गिरा बोरवेलके गड्डे में, 90 फीट पर जाकर अटका, देखे वीडियो

इसी दौरान पास में ही स्थित एक निर्माणाधीन बोरवेल का पत्थर सरका होने कर गिर जाने से वह बोरवेल जा गिरा। युवक 380 फीट गहरे बोरवेल मैं गिरा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 21 Oct 2017, 5:40 PM IST

borewell

फूप/भिण्ड। उठाना क्षेत्र अंतर्गत गड्डे में गिरे श्रमिक कैलाश बिश्नोई पुत्र कालू राम बिश्नोई निवासी बीकानेर राजस्थान उम्र 22 साल बोरवेल खनन का काम कर रहा था। इसी दौरान पास में ही स्थित एक निर्माणाधीन बोरवेल का पत्थर सरका होने कर गिर जाने से वह बोरवेल जा गिरा। युवक 380 फीट गहरे बोरवेल मैं गिरा जो 90 सीट की गहराई पर फंस गया है। जहां प्रशासन द्वारा रस्सी के जरिए उसे खाने पीने का सामान भेजा जा रहा है। युवक की हालत बोरवेल में स्वच्छ बताई जा रही है। केलाश बिश्नोई को बचाने के लिए प्रशासन ने अपना काम शुरू कर दिया है इसके अलावा इंडिया रेसक्यू टीम को ग्वालियर से बुलाया गया है। जो शाम 6 बजे तक पहुंचकर अपना काम करेगी।


की जा रही है ऑक्सीजन सप्लाई

कैलाश विश्नोई को ऑक्सीजन की कमी ने हो इसके लिए सिलेंडर के द्वारा गड्डे में ऑक्सीजन सप्लाई की जा रही है। राम शंकर के दोस्तों का कहना है कि वह खुद बोरिंग का काम करता है। जिसके चलते यहां आया हुआ है। कैलाश विश्नोई को खाना भी पहुंचाया गया है।

खुदाई हुई शुरु 90 फीट पर फंसी जान
अधिकारियों के मुताबिक कैलाश विश्नोई अभी 90 फीट की गहराई पर फंसा हुआ है। प्रशासन युद्ध स्तर पर बचाव कार्य कर रहा है। खुदाई शुरु हो गई है। जरूरत पढऩे पर सेना भी बुलाई जा सकती है।

दो जगह आग लगी, लाखों का नुकसान
अम्बाह. नगर पालिका कॉम्प्लेक्स में गुरुवार की शाम राजेश साड़ी सेंटर (कपड़े) की दुकान में लगी आग लग गई। आग लगने के कारणों का तो पता नहीं चला है, लेकिन नुकसान 10-12 लाख रुपए का बताया जा रहा है। माना जा रहा है कि आग दीपावली पर जलाए दीपक से लगी है। हालांकि आग के कारण जांच का विषय हैं। राजेश सखवार (नुन्हाड़ वाले) शाम सात बज ेदुकान बढ़ा कर घर गए थे। कुछ देर बाद ही सामने की दुकान वालों न ेदेखा बंद दुकान से धुआं निकल रहा है। उन्होंने तुरंत ही इसकी सूचना राजेश को फोन पर दी। सूचना मिलते ही राजेश दुकान पहुंचा और ताला खोला तो उसमें आग बैठ चुकी थी। बाद में फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। वहीं जूता गली में श्रीभगवान गुप्ता की जूते की दुकान में भी आग लगी। इससे 70 हजार रुपए का सामान जल गया।