
मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर के अंतर्गत आने वाली माधवगंज थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने इलाके में दो हथियार तस्करों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तस्करों के कब्जे से 6 देसी कट्टे और एक पिस्टल समेत 4 जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि, तस्करों से जब्त किये गए कट्टे 315 बोर के हैं, जबकि पिस्टल 32 बोर की है। इन बदमाशों ने पिछले दिनों माधवगंज इलाके में रहने वाले एक व्यक्ति के घर पर फायरिंग की वारदात को भी अंजाम दिया था।
माधवनगर थाना पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों में से एक आरोपी का नाम बलवीर तोमर है, जो मुरैना के अंबाह का रहने वाला है, जबकि दूसरे आरोपी का नाम विक्रम तोमर है, जो भिंड के एंडोरी का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, पुलिस ने मुखबिर की सूचना के आदार पर इंद्रलोक गार्डन गुड़ा गुड़ी के पास स्थित एक गली में कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध बदमाशों को पकड़ा था। ये दोनों बदमाश गली में खड़े मिले थे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो पुलिस को देखकर दोनों बदमाशों ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस जवानों ने उनका पीछा कर दोनों को दबोच लिया।
इस तरह धराए हथियार तस्कर
आरोपियों के पास एक थेला मिला, जब पुलिस ने जब संदिग्ध थेले की तलाशी ली तो उसमें अवैध हथियारों का जखीरा मिला। दोनों युवकों की तलाशी लेने पर 32 हजार रुपए कैश भी बरामद किये गए। इन बदमाशों से दो मोबाइल जिसमें एक आईफोन भी शामिल है, बरामद किया गया है। इन बदमाशों के आमखो स्थित कमरे से भी अवैध हथियार मिले हैं। अवैध हथियारों के संबंध में पुलिस द्वारा बदमाशों से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
25 Feb 2023 07:29 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
