9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पतंग उड़ाते-उड़ाते फिसला पैर, चौथी मंजिल से गिरा 8 साल का बच्चा, मौत

मल्टी की छत पर पतंग उड़ाते वक्त पैर फिसलने से गिरा देव..अस्पताल में इलाज के दौरान मौत..

2 min read
Google source verification
gwalior_kite.jpg

ग्वालियर. ग्वालियर शहर में एक दिल दहला वाला हादसा सामने आया है। यहां एक 8 साल के मासूम बच्चे की मौत के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है और हर कोई घटना से हैरान है। 8 साल का मासूम देव मल्टी की छत पर पतंग उड़ा रहा था। इसी दौरान एक ऐसी घटना हुई कि पतंग के साथ ही उसकी सांसों की डोर भी टूट गई। डॉक्टरों ने उसे बचाने की पूरी कोशिश की लेकिन ईश्वर की मर्जी के आगे माता-पिता व डॉक्टर बेबस हो गए।

ये भी पढ़ें- पुलिया से टकराकर टूट गई कार हो गए दो टुकड़े, देखें वीडियो

पतंग के साथ टूट गई मासूम की सांसों की डोर
पतंग के साथ मासूम की सांसों की डोर टूटने की घटना शहर के विश्वविद्यालय क्षेत्र के सिंधिया नगर की है। जहां सरकारी मल्टी में रहने वाले अनिल कुमार डागौर जो कि एक निजी फर्म में कार्यरत है उनके परिवार के साथ घटित हुई। अनिल के परिवार में पत्नी संगीता व दो बेटे 8 साल का देव व 5 साल का अभय है। गुरुवार की शाम बेटे देव ने मां से छत पर पतंग उड़ाने की बात कही और पतंग की डोर थामकर मल्टी की छत पर चला गया। मां संगीता घर में ही काम कर रही थी। कुछ ही देर बाद छत पर पतंग उड़ा रहे देव का पैर फिसल गया और चौथी मंजिल से नीचे गिर गया। बच्चे के गिरने की तेज आवाज सुनकर संगीता व मल्टी के दूसरे लोग तुरंत बाहर निकले और घायल देव को अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मासूम की मौत के बाद से सिंधिया नगर में मातम पसर गया।

ये भी पढ़ें- आधे प्रदेश में छाया मानसून, कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश का अलर्ट

बच्चों ने पुलिस को बताई आंखों देखी
घटना की जांच करने पहुंची पुलिस को छत पर पतंग उड़ा रहे दूसरे बच्चों ने बताया कि देव की पतंग का किसी दूसरी पतंग के साथ पेंच लड़ गया था और इसी दौरान पतंग को संभालने के चक्कर में देव पीछे की तरफ हुआ और उसका पैर फिसल गया जिससे वो चौथी मंजिल से गिर गया। पुलिस ने मामला जांच में ले लिया है। देव पहली कक्षा में पढ़ता था उसकी मौत के बाद माता-पिता का रो-रोककर बुरा हाल है।


देखें वीडियो- पुलिया से टकराकर तेज रफ्तार कार के हो गए दो टुकड़े