31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ईस्ट-बी ने आसान मुकाबले में साउथ-बी को 4-0 गोल से हराया

ऑल इंडिया इंटर साईं महिला हॉकी प्रतियोगिता
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

RAHUL GANGWAR

•

Updated: 27 Feb 2023, 1:29 AM IST

 All India Inter Sai Women's Hockey Championship

एलएनआईपीई के हॉकी स्टेडियम पर लीग दौर के मुकाबले खेले गए।

ग्वालियर. ऑल इंडिया इंटर साईं महिला हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन शनिवार को ईस्ट बी ने आसान मुकाबले में साउथ बी को 4-0 गोल से हरा दिया। मैच के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. इंदु मजूमदार, पूर्व प्रभारी कुलपति लक्ष्मीबाई राष्ट्रीय शारीरिक शिक्षा संस्थान ग्वालियर और अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी नवदीप कौर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया।

एलएनआईपीई के हॉकी स्टेडियम पर शनिवार को लीग दौर के मुकाबले खेले गए। सुबह के सत्र में पहले मुकाबले में ईस्ट बी ने साउथ बी को 4-0 से हरा दिया। इस मैच में प्योर्लिन, नंधिनी, शैल रॉयलिन, आदिथा ने एक-एक गोला किया। दूसरे मैच में ईस्ट सी ने नॉर्थ ईस्ट बी टीम को 4-2 से हराया। इस मैच में ईस्ट सी की ओर से आराधना राजभर, अंजना एक-एक, सोनम राजभर ने दो और नॉर्थ ईस्ट की ओर से सुमित्रा ने दो गोल किया। तीसरा मैच में ईस्ट ए ने साउथ एक को आसान मुकाबले में 4-0 गोल से हरा दिया। इस जीत में निशा दलेल ने 2, तनुजा टोप्पो और बिनती मिंज ने एक गोल किया। यह प्रतियोगिता रीजनल सेंटर बेंगलुरु के डायरेक्टर ऋतु पाठीक के निर्देशन में आयोजित की जा रही है। मैच के दौरान हाई परफॉर्मेंस मैनेजर साई पीयूष दुबे, विष्णु प्रशांत हॉकी कोच साई बेंगलुरु, निर्णायक हिमांशु, मोनू कुमार, रोहित, कृष्णकांत, अभिनव, वैभव, अविनाश, रितेश रहे।

प्रतियोगिता से तैयार किया जाएगा बेस्ट पूल: दुबे

हाई परफॉर्मेंस मैनेजर साई पीयूष दुबे ने बताया, एलएनआइपीई में खेली जा रही ऑल इंडिया इंटर साई महिला हॉकी प्रतियोगिता से श्रेष्ठ महिला खिलाड़ियों का चयन कर पूल तैयार किया जाएगा। यह पूल खेलो इंडिया, नेशनल प्रतियोगिता जैसे अन्य प्रतियोगिता में भाग लेगा। पूल में चयनित खिलाड़ी अपने-अपने सेंटर पर प्रैटिक्स करेंगे और जब प्रतियोगिता में भाग लेना होगा उनको बुलाया जाएगा। दुबे ने बताया, ऑल इंडिया इंटर हॉकी प्रतियोगिता कोविड-19 संक्रमण के कारण 2019 से आयोजित नहीं हो सका। चार साल बाद यह प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।