3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अटली जी की बेटी नमिता सहित भाजपा के कई नेता शहर में,सीएम शिवराज भी होंगे शामिल

अटली जी की बेटी नमिता सहित भाजपा के कई नेता शहर में,सीएम शिवराज भी होंगे शामिल
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 22 Aug 2018, 12:16 PM IST

atal ji

Far and -Opposition all sing praises of Atal in the table of the

ग्वालियर। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई का अस्थि कलश बुधवार को दोपहर में ग्वालियर लाया जाएगा। इसके बाद अस्थि कलश को रथ पर रखकर पूरे शहर में घुमाया जाएगा और बाद में फूलबाग मैदान पर श्रद्धांजलि सभा होगी। सभा में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह सहित अन्य विशिष्ट जन शामिल होंगे। इस सभा में प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान शाम लगभग 4.30 बजे ग्वालियर आकर शामिल होंगे। आयोजन में शामिल होने के बाद शाम ७.३० बजे वापस भोपाल रवाना होंगे।

यह भी पढ़ें : आज घर आएंगी अटलजी की अस्थियां,नम आंखों से लाड़ले को विदा देने उमड़ेगा शहर


केंद्रीय मंत्री तोमर ने ली बैठक
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का अस्थि कलश को दोपहर एक बजे ग्वालियर राजमाता विमान तल पर आएगा, शहर में भ्रमण करने के बाद यह फूलबाग मैदान पर पहुंचेगा, जहां श्रद्धांजलि सभा होगी। तैयारियों की समीक्षा के लिए ग्वालियर व्यापार मेला परिसर में स्थित दो मैरिज गार्डन में भाजपा की शहर और ग्रामीण इकाई की बैठकें केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर की उपस्थिति में हुईं, जिनमें भाजपा पदाधिकारियों ने तैयारियों की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें : अटलजी का अस्थि कलश शहर में,आज यहां से गुजरने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर

कार्यक्रम पर न हो राजनीति
केन्द्रीय मंत्री तोमर ने कहा कि, अटल जी के विचार, उनकी उदारता, जीवन पद्धति, विद्वता और उनका व्यक्तित्व हमारे लिए प्रेरणा स्रोत रहेंगे। उन्होंने कहा कि अटल अस्थि कलश यात्रा के दौरान किसी तरह की राजनीति नहीं होनी चाहिए, यह पूरी तरह से सामाजिक है। महापौर विवेक शेजवलकर ने कहा कि अस्थि कलश के दर्शन सभी कर सकें, इसलिए शहर के हर हिस्से को शामिल कर रूट बनाया गया है। संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कहा कि कार्यक्रम की रचना इस प्रकार की गई है कि पूरा शहर श्रद्धांजलि दे सकेगा।

यह भी पढ़ें : विशेष विमान से कल आएगा अटलजी का अस्थि कलश,यहां से जाने से पहले जरूर पढ़ें यह खबर

24 को अस्थित कलश चंबल में प्रवाहित
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने बताया कि सभा में सीएम शिवराज सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष राकेश सिंह, केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा, प्रदेश के मंत्री जयभान सिंह पवैया, मायासिंह, नारायण सिंह आदि मौजूद रहेंगे। 23 अगस्त को अस्थि कलश मुखर्जी भवन में आम जन के दर्शनार्थ रखा जाएगा और 24 अगस्त को चंबल में प्रवाहित किया जाएगा।

यह भी आएंगे
अस्थि कलश लेकर पूर्व पीएम की पुत्री नमिता भट्टाचार्य और दामाद रज्जन भट्टाचार्य, भांजे और सांसद अनूप मिश्रा और नातिन निहारिक विशेष में अस्थिकलश के साथ ग्वालियर आएंगे।

बड़ी खबरें

View All

ग्वालियर

मध्य प्रदेश न्यूज़