1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

NAGAR NIGAM GWALIOR: चीनी कंपनी पर भाजपा में अलग मत, भाजपा नेता बोले – PM मोदी भी तो चीन से बनवा रहे मूर्ति

दो टूक शब्दों में कह दिया कि चीन का विरोध कर रहे हो तो मोदी जी को भी पत्र लिखो वो भी सरदार पटेल की मूर्ति चीन की कंपनी से ही बनवा रहे हैं
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 5 Dec 2017, 11:35 AM IST

nagar nigam gwalior

ग्वालियर। सत्ता के मद मे भाजपा जिला महामंत्री कमल माखीजानी ने चीन का विरोध कर रहे अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के सदस्यों दो टूक शब्दों में कह दिया कि चीन का विरोध कर रहे हो तो मोदी जी को भी पत्र लिखो वो भी सरदार पटेल की मूर्ति चीन की कंपनी से ही बनवा रहे हैं, इस पर पंचायत के जिला प्रभारी लोकेंद्र मिश्रा ने कहा आप कैसी बातें कर रहे हैं, आप और हम एक ही परिवार से हैं। संघ की बैठक में यह तय हुआ है कि चीन का विरोध हर हाल में करना है क्योंकि वह भारतीय सीमा को हथियाना चाहता है वह पाकिस्तान का भी सपोर्ट है।

यह भी पढ़ें:कचरा कलेक्शन: समझौता शहर पर पड़ेगा भारी, जबलपुर से 250 रुपए ज्यादा चुकाएंगे हम


एेसे में हमारे शहर का पैसा चीन जाएगा और चीन उससे पाकिस्तान की मदद करेगा। लोकेंद्र मिश्रा के इस जवाब से माखीजानी चुप्पी साधकर हंस कर बात टाल गए। चीन से जुड़ी ईकोग्रीन कंपनी को शहर में कचरा प्रबंधन का काम सौंपे जाने का विरोध करने के लिए ग्राहक पंचायत के सदस्य जल विहार स्थित महापौर कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने महापौर विवेक शेजवलकर से भी पूछा कि क्या आपको पता था कि आप चीन की कंपनी को काम दे रहे हैं। इस पर महापौर बात को टाल गए और कहा कि यह पूरा काम ऊपर लेवल से हुआ है।

यह भी पढ़ें: सेप्सिस:ग्वालियर में बच्चों में बढ़ रही ये बिमारी, प्रदेश में दूसरा नंबर


सीधी बात ...विवेक शेजवलकर, महापौर

1. क्या आपको पता था कि जिस कंपनी को आप काम दे रहे हैं वह चीन से जुड़ी कंपनी हैं?
2. चीनी कंपनी होने की जानकारी से क्या होता है, यह काम भोपाल स्तर से हुआ है।
3. आपके कई पार्षद और एमआईसी सदस्य कह रहे हैं कि उन्हें नहीं पता था कि कंपनी चीन से जुड़ी हुई है?
4. इससे क्या होता है, ईकोग्रीन कंपनी पीपीपी मॉडल में कंपनी इन्वेस्टमेंट कर रही है। वह देश में और भी जगह काम कर रही

क्या है मामला

डोकलाम सीमा विवाद पर जहां देशभर में चीन के उत्पादों के खिलाफ संघ और उसके दूसरे संगठनों द्वारा धरने प्रदर्शन कर राष्ट्र हित के लिए अभियान चलाया जा रहा था। उसी दौरान ग्वालियर नगर निगम द्वारा इकोग्रीन कंपनी जो कि चीन की जिनिजियांग कंपनी से जुड़ी है, के साथ कचरा प्रबंधन का समझौता किया जा रहा था। उक्त समझौते के तहत हजारों करोड़ रुपए यह कंपनी काम पूरा होने तक कमाएगी। चंूकि चीन पाकिस्तान का सपोर्ट कर रहा है और पाकिस्तान चीन से मिले पैसों का उपयोग भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों में करता रहा है। इसलिए चीन से जुड़े उत्पादों का बहिष्कार देश में किया जा रहा है एेसे हालात में यह समझौता चीन विरोधी अभियान अभियानों की सफलता पर सवाल खड़े करने वाला है।


दबाने की कोशिश
मैंने तो ये कहा है कि उच्च स्तर पर आप छोड़ देते हो निम्न स्तर पर दबाव बनाते हो। सीधे आदमी को दबाने की कोशिश करते हैं। मैने तो उनके फेवर की बात कही है।
कमल माखीजानी, जिला महामंत्री

मुझे जानकारी नहीं
अभी इस मामले की मुझे जानकारी नहीं है। मैं महामंत्रीजी से पूछूंगा कि उन्होंने ऐसा क्यों कहा है। इसके पीछे क्या कारण है।
देवेश शर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा

संगठन में रखेंगे बात
हम चाइना का विरोध करने आए लेकिन कमल माखीजानी जी ने जिस तरह से कमेंट किया है। हम इसकी जानकारी संगठन को देंगे। रही बात चाइना के विरोध की तो हम उसे अंजाम तक पहुंचाएंगे।
लोकेंद्र मिश्रा, जिला प्रभारी अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत