22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP ELECTION 2018: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन, पवैया बोले- सिंधिया भी आ जाएं तो हार जाएंगे

MP ELECTION 2018: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन, पवैया बोले- सिंधिया भी आ जाएं तो हार जाएंगे
2 min read
Google source verification
bjp karyakarta sammelan 2018 gwalior

MP ELECTION 2018: ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र का कार्यकर्ता सम्मेलन, पवैया बोले- सिंधिया भी आ जाएं तो हार जाएंगे

ग्वालियर। ग्वालियर विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता सम्मेलन में उच्च शिक्षा मंत्री जयभान सिंह पवैया ने कहा कि कांग्रेस में दम नहीं कि हमें हरा सके। उन्होंने चुनौती देते हुए कहा कि यहां सिंधिया भी चुनाव लडऩे के लिए आ जाएं तो वह भी हार जाएंगे। उन्होंने कहा कि हमने क्षेत्र को 1100 करोड़ रुपए की सौगात दी है, हमारी चुनौती है कि कांग्रेसी विकास, गरीब कल्याण को लेकर बात कर लें,लेकिन कांग्रेस विकास पर नहीं, बल्कि धर्म का घालमेल कर समाज को लड़ाने की नीति पर काम कर रही है।

राहुल को आतंक, गरीबी की चिंता नहीं: तोमर
रविवार को बिरलानगर के मनोरंजनालय मैदान पर हुए सम्मेलन में केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर ने कहा कि भाजपा राष्ट्रवाद के लिए काम करती है, जबकि राहुल गांधी आतंक, गरीबी हटाने की बात नहीं करते, वे मोदी हटाने के लिए कहते हैं। कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह कहते हैं मेरे जाने से कांग्रेस के वोट कम हो जाते हैं, इससे पता चलता है कि कांग्रेस के समय क्या हालात रहे होंगे। राहुल जनेऊ धारी होने का दावा करते हैं उनको अब जनेऊ दिखाने की क्या आवश्यक्ता पड़ गई है। क्या यह वोटों की राजनीति नहीं है।
शिवराज सरकार ने संबल योजना के जरिए सबके लिए सोचा है पर कांग्रेस की चिंता शिवराज को हटाओ की है।


उन्होंने जेसी मिल मजदूरों को संबोधित करते हुए कहा कि मिल क्षेत्र के लिए कांग्रेस ने नहीं सोचा, लेकिन

25 साल तक सरकार नहीं बना पाएगी कांगे्रस : झा
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा ने दावा किया कि 2018 में भाजपा चौथी बार सरकार बनाएगी तो कांग्रेस 25 साल तक सरकार नहीं बना पाएगी। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार की तरह भारत की कोई सरकार काम नहीं कर रही है। प्रदेश में चल रहीं 300 योजनाओं को लेकर कांग्रेसी कहते हैं कि रिव्यू कराएंगे, हम कहते हैं रिव्यू तो तब करेंगे जब सत्ता में आएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा में इतनी भीड़ हो कि जो ऐंठकर चल रहे हैं उन्हें जवाब मिल जाए।

यह रहे मंच पर
सम्मेलन में मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्र देवसिंह, पूर्व जीडीए अध्यक्ष रविन्द्र सिंह राजपूत, पूर्व महापौर समीक्षा गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा आदि मौजूद थे।