5 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

catch_icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खून का बदला खून मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या

घर से बुलाकर ले गए हत्यारोपी, हत्यारों में पुराना दोस्त शामिल

2 min read
Google source verification
Murder to avenge 2 year old murder

खून का बदला खून मिठाई कारोबारी की गोली मारकर हत्या

ग्वालियर। मिठाई और दूध कारोबारी को पुराने दोस्त ने घर से बुलाकर हत्या कर दी। कत्ल की रंजिश 26 महीने पहले हुई हत्या से जुडी है। उसका बदला लेने के लिए हत्यारों ने मिठाई कारोबारी से दोस्ती रखने वाले को जरिया बनाया। दोस्त ने हत्यारों के साथ मिलकर उसे गोली मार दी। हत्याकांड के मास्टरमाइंड को पुलिस ने अरेस्ट किया है। बाकी 4 आरोपी फरार हैं।

हुरावली गांव में रहने वाले केशव सिंह बघेल के बेटे छत्रपाल 28 की हत्या हो गई। छत्रपाल की लाश उसके पुराने दोस्त यदुनाथ सिंह भदौरिया के घर में गाय के छप्पर में मिली। छत्रपाल के पेट में गोली लगी थी। लाश के पास वह तमंचा भी पड़ा था

जिससे गोली मारी गई थी। यदुनाथ सिंह भी घर में ही मौजूद था। उसका प्लान हत्याकांड को सुसाइड बताना था। इसलिए छत्रपाल को गोली मारने के बाद उसने खुद पुलिस को फोन कर कहा वह नहा रहा था। गोली की आवाज सुनी तो बाहर निकला। छप्पर में छत्रपाल खून से लथपथ पड़ा था। सुसाइड सीन बनाने के लिए यदुनाथ सिंह ने छत्रपाल के पेंट की जेब में 315 बोर के दो कारतूस भी ठूंस दिए।

लेकिन उसका प्लान नाकाम रहा। छत्रपाल की हत्या सुनकर उसके परिजन भी यदुनाथ के घर पहुंच गए। आक्रोश में यदुनाथ को मारने की कोशिश ,जिद पर अड गए छत्रपाल की लाश नही उठेगी। हालात बिगड़ते देखकर एसएसपी अमित सांघी और भारी तादात में फोर्स पहुंच गया।

यदुनाथ सिंह को गिरफ्तार कर छत्रपाल की लाश को शव परीक्षण के लिए भेजा। शाम को परिजन ने उसका शव सिरोल चौराहे पर रखकर जाम लगाया विधायक मुन्नालाल को भी बुलाया। मांग की छत्रपाल की पत्नी को आंगनवाडी संबल योजना के तहत मदद दिलाई जाए, परिवार को 5 शस्त्र लाइसेंस चाहिए। इसके अलावा हत्यारोपी यदुनाथ सिंह मकान अवैध है। उसे तोड़ा जाए।

2 साल पुरानी हत्या का बदला लेने कत्ल
छत्रपाल ने परिजन ने पुलिस को बताया उसकी हत्या के पीछे 6 जून 2020 जाटव कॉलोनी हुरावली पारस पुत्र राजेन्द्र जौहरी की हत्या है। पारस का कत्ल उसके घर के अंदर रात डेढ़ बजे हुआ था। घटना से पहले पारस का छोटा भाई धर्मेन्द्र उसके साथ पढ़ रहा था। वह नीचे सोने आया तब उससे दुश्मनी रखने वालों ने उसे मार दिया। इस हत्याकांड में पारस के परिजन ने उदयवीर बघेल, उमेश, अनिल, और कृष्णा बघेल पर हत्या का केस दर्ज कराया। कृष्णा मृतक छत्रपाल का चचेरा भाई है। पारस की हत्या का बदला लेने के लिए छत्रपाल का कत्ल हुुआ है।

घर से ले गए आरोपी
रामप्रकाश बधेल ने बताया यदुनाथ सिंह उनके यहां से दूध लेता था। इसलिए छत्रपाल से दोस्ती थी। सुबह 8 बजे यदुनाथ सिंह उसे बुलाकर ले गया। सिरोल चौराहे पर धर्मेन्द्र जौहरी, सुनील पवैया के अलावा दो लोग मुंह बांधे खड़े थे। यदुनाथ और छत्रपाल के साथ वह भी जाते दिखे। उसके बाद यदुनाथ के घर में छत्रपाल की हत्या का पता चला। उनकी शिकायत पर यदुनाथ सिंह , धर्मेन्द्र जौहरी, सुनील पवैया सहित दो अन्य लोगों पर छत्रपाल की हत्या का केस दर्ज किया है।

आरोपियों की तलाश
मिठाई करोबारी की हत्या में मुख्य आरोपी को अरेस्ट किया है। उसने दोस्त की हत्या कर उसे सुसाइड बनाने का प्रयास किया। पूछताछ में अब कहानी सुना रहा है छत्रपाल से तंग था इसलिए अकेले उसे घर लाकर मार दिया। उसकी बातों पर भरोसी नहीं किया जा रहा है। हत्याकांड में शामिल सभी आरोपियों को तलाशा जा रहा है।
मृगाखी डेका एएसपी