27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बोद्ध धर्मगुरु ने एक साथ हजारों लोगों को दिलाई हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ, वीडियो वायरल

Oath Against Hinduism : बौद्ध धर्म गुरु ने एक साथ हजारों लोगों को हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ दिलाई है! शपथ में कहा गया- 'मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा..।' भितरवार में चल रहा 3 दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन।
2 min read
Google source verification
Oath Against Hinduism

बोद्ध धर्मगुरु ने एक साथ हजारों लोगों को दिलाई हिंदू धर्म के खिलाफ शपथ (Photo Source- Patrika)

Oath Against Hinduism : मध्य प्रदेश के ग्वालियर हाइकोर्ट परिसर में अंबेडकर मूर्ति विवाद अभी खत्म भी नहीं हुआ है कि, अब हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाने का मामला सामने आया है। ग्वालियर जिले के भितरवार स्थित धाखड खिरिया में 3 दिवसीय बौद्ध धर्म सम्मेलन में बौद्धचार्य सूरज राही द्वारा सैकड़ों लोगों को हिंदू धर्म त्यागने की शपथ दिलाई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

हालांकि, कार्यक्रम के आयोजक का कहना है कि, आयोजन के दौरान हिंदू धर्म त्यागने की शपथ नहीं दिलाई गई है, बल्कि बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाएं दिलाई गई हैं। उन्होंने ये भी कहा कि, अगर वीडियो को सोशल मीडिया पर डालकर कोई भड़काऊ या गलत जानकारी देता है तो उसके लिए आयोजक जिम्मेदार नहीं होंगे।

वायरल हो रहा ये वीडियो..

बता दें कि, भितरवार के धाखड खिरिया में 3 दिवसीय बौद्ध धम्म सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसे 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति ने आयोजित किया था। आयोजन में बौद्धचार्य सूरज राही भी शामिल हुए थे। इसी कार्यक्रम में दिलाई गई शपथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफतौर पर देखा और सुना जा सकता है कि, बौद्धचार्य सूरज राही कार्यक्रम स्थल पर मौजूद हजारों लोगों की भीड़ को हिंदू धर्म और देवी देवताओं को त्यागने की शपथ दिला रहे हैं।

यह भी पढ़ें- 'राजा का करीब आना उसे पसंद नहीं..', सोनम और राज के चैट से खुल गई हत्या की साजिश

बौद्धचार्य द्वारा ये शपथ दिलाई गई

बौद्धचार्य सूरज राही द्वारा दिलाई गई शपथ में कहा कि, 'मैं ब्रह्मा-विष्णु-महेश को ईश्वर नहीं मानूंगा। उनकी पूजा भी नही करूंगा। मैं राम और कृष्ण को ईश्वर नहीं मानूंगा। उनकी पूजा कभी नहीं करूंगा। मैं गौरी गणपति आदि हिंदू धर्म के किसी भी देवी देवताओं को नहीं मानूंगा। उनकी पूजा नही करूंगा। मैं ईश्वर ने अवतार लिया है इसपर विश्वास नहीं करूंगा। मैं ऐसा कभी नहीं मानूंगा की भगवान बुद्ध विष्णु के अवतार हैं। ऐसे प्रचार को मैं पागलपन और झूठा प्रचार मानता हूं। मैं श्राद्ध कभी नहीं करूंगा और ना ही कभी पिंडदान करूंगा।'

यही नहीं, बौद्धचार्य सूरज राही ने आगे ये भी कहा कि 'मैं बौद्ध धर्म के विरूद्ध कोई भी काम नहीं करूंगा। मैं कोई भी क्रिया कर्म ब्राहम्णों के हाथों से नहीं करवाउंगा। मैं इस सिद्धांत को मानूंगा की सभी प्राणी एक समान हैं। मैं समानता की स्थापना के लिए प्रयत्न करूंगा। मैं भगवान बुद्ध के अष्टांग मार्गो का पालन करूंगा। मैं भगवान बुद्ध के बताई 10 मान्यताओं का पूरा पालन करूंगा। धर्म के रास्ते पर काम करूंगा। मैं मनुष्य के ऊंच-नीच धर्म मानने वाले पुराने धर्म को त्यागता हूं और बौद्ध को स्वीकार करता हूं। भगवान बुद्ध का धम्म सही धम्म है। मेरा अब नया जन्म हो रहा है- मैं आज ये पवित्र प्रतिज्ञा करता हूं कि, आज से बौद्ध धर्म के अनुसार आचरण करूंगा।'

यह भी पढ़ें- सोनम ने कहा- ‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’ राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

समिति के अध्यक्ष ने कही ये बात

शपथ का वीडियो वायरल होने के बाद आयोजक 96 गांव जाटव समाज सुधार समिति के अध्यक्ष रूपेंद्र वर्मा ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित किया गया था, जिसमें सिर्फ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर द्वारा बताई गई 22 प्रतिज्ञाएं दिलाई गई थीं। हमारा उद्देश्य किसी भी जाति धर्म की भावनाएं आहत करना नहीं है। किसी को अपना धर्म परिवर्तन करने के लिए वो शपथ नहीं दिलाई गई है।