18 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Indore / सोनम ने कहा- ‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’ राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

सोनम ने कहा- ‘मार डालो इसे.. 20 लाख दूंगी’ राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला खुलासा

Meghalaya Murder Case : अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।
4 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

इंदौर

•

image

Mohammad Faiz Mubarak

•

Updated: 10 Jun 2025, 12:49 PM IST

Meghalaya Murder Case

राजा हत्याकांड का रोंगटे खड़े कर देने वाला कबूलनामा (Photo Source- Patrika)

Meghalaya Murder Case : मेघालय में हनीमून के दौरान मध्य प्रदेश के इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी केस की और सोनम रघुवंशी के मामले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। इस मामले में अब बेहद सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। अब तक खुद की किडनैपिंग की बात कह रही सोनम रघुवंशी ने मेघालय पुलिस की पूछताछ में जो खुलासे किए हैं, वो बेहद चौंकाने वाले हैं।

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या उसकी पत्नी सोनम रघुवंशी के सामने हुई थी। मेघालय पुलिस द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार, यूपी के ललितपुर से गिरफ्तार किए गए चारों में से एक आरोपी विशाल चौहान ने राजा के सिर पर पीछे से अचानक हमला किया था। उस दौरान सोनम भी उसी के साथ चल रही थी। अचानक हुए हमले से जहां राजा बेसुध होकर सोनम को हैरानी से देख रहा था तो वहीं दूसरी ओर सोनम ने ही आरोपियों से तेज आवाज में चीखकर कहा था- 'मार डालो इसे।' शायद सोनम के इन्हीं शब्दों को सुनकर राजा ने हमलावरों का मुकाबला ही नहीं किया।

यह भी पढ़ें- इसी राज कुशवाह के प्यार में पड़कर सोनम ने कर दी राजा की हत्या, देखें पकड़े गए आरोपियों की तस्वीरें

निगरानी कर रहा था आकाश

राजा पर किए हमले के वक्त एक अन्य आरोपी आकाश राजपूत नजदीक ही किराए की बाइक पर सवार होकर मौके की निगरानी कर रहा था। आकाश का काम ये था कि, उस जगह कोई आ तो नहीं रहा। राजा को मारने से पहले उसकी किराए की मोपेड भी छीनी गई थी। पुलिस ने सोनम-राजा की किराए से ली गई मोपेड और आकाश की बाइक का भी पता कर लिया है।

इंदौर में बैठकर भी हत्या का मास्टरमाइंड था राज

सोनम और उसके प्रेमी राज ने राजा रघुवंशी की हत्या का फुल प्रूफ प्लान तैयारी किया था। किसी को शक न हो इसलिए राज खुद इंदौर में ही ठहरा, जबकि, सोनम और राज के प्लान के मुताबिक, विशाल, आकाश और आनंद तीनों शिलांग में राजा की हत्या के इरादे से पहुंच गए थे। यहां ये तीनों हमलावर राजा और सोनम के पीछे-पीछे मौके की तलाश में घूमते रहे। इन्हें ताकीद थी कि वे किसी भी हाल में उस जगह या होटल में न ठहरें, जहां सोनम और राजा ठहरे हों, ताकि राजा को किसी तरह का शक होने के साथ बाद के पुलिस इनवेस्टिकेशन में भी कोई सुराग न मिले। होम सटे से सुबह 5.30 बजे चेक आउट करने का प्लान भी सोनम के प्लान का ही हिस्सा था।

राज कुशवाह की गिरफ्तारी की खबर सुनकर टूट गई थी सोनम

बताया जा रहा है कि सोनम अपने पति राजा की हत्या के बाद चल रही जांच पर पैनी नजर बनाए हुए थी। उसे ये भी पता था कि, राजा का शव मिलने के बाद उसे भी मृत समझकर पुलिस खाइयों में उसे तलाश रही है। लेकिन, जब उसे पता उसके दोस्त राज की इंदौर से गिरफ्तारी की खबर लगी तो फिर उसे मेहसूस हो गया कि अब उसकी करतूत उजागर हो चुकी है। जानकारी ये भी है कि, सोनम के ही एक दोस्त ने उसे फोन पर राज की गिरफ्तारी की जानकारी दी थी। इसके बाद उसने यूपी गाजीपुर स्थित ढाबे पहुंचकर खुद को सरेंडर कराने का प्लान बनाया।

हत्या के लिए ऑनलाइन मंगाया था हथियार

आरोपियों ने जिस हथियार 'डाव' यानी एक तरह की छोटी कुल्हाड़ी से राजा रघुवंशी की हत्या की, उसे गुवाहाटी में ऑनलाइन मंगाया था। आरोपी शिलांग में सोनम और राजा के होम स्टे से एक कि.मी दूर स्थित एक अन्य होटल में ठहरे थे। इनके नंबर सोनम के पास थे। सोनम जहां जाती, इन्हें लोकेशन भेज देती थी।

पाप से मुक्ति का व्रत रखकर कर डाला महापाप

23 मई को सोनम का एकादशी व्रत था। ये बात उसने अपने सास से आखिरी बार किए फोन पर भी कही थी। हालांकि, धार्मिक मान्यता के अनुसार, ये व्रत पापों से मुक्ति और मनोकामना पूर्ण करने के लिए किया जाता है। लेकिन, हैरानी की बात ये है कि, सोनम ने इसी व्रत को रखकर अपने पति की हत्या करने जैसा महापाप कर डाला।

सोनम चिल्लाकर बोली- 20 लाख दूंगी.. मार दो इसे

23 मई को सोनम फोटो शूट के बहाने पहाड़ी कोरसा इलाके में राजा को ले गई। रास्ते में तीनों आरोपी भी राजा से हिंदी में बात कर मिले और साथ चल दिए। आरोपियों ने मेघालय पुलिस को बताया कि, सोनम थकने के बहाने पीछे चलने लगी। थोड़ी देर बाद सुनसान जगह देखकर सोनम ने चिल्‍लाकर कहा- मार दो इसे। लेकिन, काफी देर से पहाड़ी चढ़ रहे हमलावर काफी थक चुके थे, जिसपर उन्होंने हत्या का इरादा कैंसिल करने के बारे में सोचा। सोनम ने चंद सेकंडों में ही हमलावरों की मानसिक स्थिति भांपते हुए तपाक से कहा- '20 लाख रुपए दूंगी, मार डालो इसे। आरोपियों के अनुसार, पहाड़ी चढ़ते समय काफी थक जाने के कारण हमने हत्या से इंकार किया तो सोनम ने 20 लाख का ऑफर दे दिया और तुरंत ही राजा के पर्स में रखे 15 हजार रुपए निकालकर भी दे दिए।

मेघालय के गृहमंत्री बोले- सोनम मुख्य आरोपी

इसके अलावा मेघालय के गृहमंत्री प्रेस्‍्टोन टेनसांग ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि, राजा की हत्या 23 मई को की गई थी। सोनम ने उसी शाम को शिलांग छोड़ दिया था। यहां से वो गुवाहाटी निकल गई और गुवाहाटी से ट्रेन में बैठकर उत्तर प्रदेश के लिए रवाना हुई। हालांकि, इसके बाद वह कहां-कहां गई, ये पता नहीं चल सका है। पुलिस पूछताछ के बाद इसका खुलासा भी किया जाएगा।

गृह मंत्री टेनसांग का कहना है कि राजा रघुवंशी मर्डर केस में पत्नी सोनम को मुख्य अभियुक्त बनाने की तैयारी है, क्योंकि राजा का फुल प्रूफ प्लान के साथ मर्डर किया गया है। मेघालय पुलिस के अफसरों का कहना है कि ट्रांजिट रिमांड पर लाने के दौरान सोनम से इन बिंदुओं पर डिटेल में पूछताछ होगी।

#Meghalaya Murder Mysteryमें अब तक