
ग्वालियर. बच्चों को घर पर छोड़ पत्नी के साथ घर से सुसाइड नोट छोड़कर खुदकुशी करने निकला व्यापारी आखिरकार 9 दिन बाद सकुशल घर लौट आया है। व्यापारी ने सुसाइड नोट में अपने पार्टनर पर 40 लाख रुपए की धोखाधड़ी का आरोप लगाया था। व्यापारी के पत्नी सहित घर से जाने के बाद से पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी लेकिन पुलिस उन तक पहुंच पाती इससे पहले ही व्यापारी दंपति अपने घर सकुशल वापस लौट आया। वापस लौटने पर दंपति ने बताया कि वो गंगा नदी में स्नान करने के बाद सुसाइड नहीं कर पाए।
गंगा में स्नान के बाद बदला मन
शहर की वर्षा कॉलोनी के रहने वाले कारोबारी ब्रजेश प्रजापति 5 अप्रैल की रात पत्नी प्रीति को लेकर सुसाइड करने के लिए घर से निकले थे। 9 दिनों बाद वापस घर लौटने पर व्यापारी ब्रजेश ने बताया कि पहले तो उसने ग्वालियर में ही पत्नी के साथ सुसाइड करने की कोशिस की लेकिन वो हिम्मत नहीं जुटा पाए। इसके बाद वो हरिद्वार चले गए जहां गंगा में स्नान करने के बाद उन्हें अपने बच्चों के चेहरे नजर आए और उनका मन बदल गया। उन्होंने सुसाइड का इरादा त्यागा और अपने घर वापस लौट आए।
घर पर छोड़ा था दो पेज का सुसाइड नोट
घर से निकलने से पहले व्यापारी ब्रजेश प्रजापति ने दो पेज का एक सुसाइड नोट भी छोड़ा था। जिसमें उन्होंने पार्टनर मनोज प्रजापति पर 40 लाख रुपए हड़पने का आरोप लगाते हुए खुदकुशी करने की बात लिखी थी। इतना ही नहीं सुसाइड नोट में ब्रजेश ने अपने छोटे भाई के लिए ये भी लिखा था कि वो अपने भाई-भाभी की मौत का बदला पार्टनर मनोज प्रजापति से जरुर ले। ब्रजेश और उसकी पत्नी के घर वापस न लौटने और सुसाइड नोट मिलने के बाद उनके परिजन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी जिसके बाद से ही पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी। अब जब दोनों वापस लौट आए हैं तो पुलिस ने उनके बयानों के आधार पर पार्टनर पर लगाए गए धोखाधड़ी के आरोपों की जांच शुरु कर दी है। पुलिस ने पार्टनर मनोज प्रजापति को भी पूछताछ के लिए बुलाया है जिससे कि व्यापारी ब्रजेश के सामने बैठाकर पूछताछ की जाएगी।
देखें वीडियो- स्वास्थ्य मंत्री की गृह विस सांची में खुली स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की पोल
Published on:
14 Apr 2021 08:20 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
