23 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Madhya Pradesh / Gwalior / सीएम कमलनाथ पहुंचे भिंड, कार्यक्रम के बैनर में मिली भाजपा सांसद और स्थानिय विधायक को जगह

सीएम कमलनाथ पहुंचे भिंड, कार्यक्रम के बैनर में मिली भाजपा सांसद और स्थानिय विधायक को जगह

इस कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री स्थानीय बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा आयोजित राखी मिलन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और यहां पर महिलाओं से राखियां भी बनधवाएंगे और उनको उपहार भी भेंट करेंगे। यहां पर आज करीब 30 से 40 हजार महिलाओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 9 Sep 2019, 3:09 PM IST

cm kamalnath in bhind for inauguration development work

cm kamalnath in bhind for inauguration development work

भिंड. प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ दोपहर करीब 1.40 बजे भिंड पहुंचे। भिंड पहुंचकर सीएम कमलनाथ ने करीब 498 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री के साथ सामान्य प्रशासन मंत्री डॉ गोविंद सिंह, महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी के अलावा कुछ अन्य मंत्री व विधायक गण भी मौजूद रहेे। खास बात यह भी है कि कार्यक्रम के होर्डिंग में स्थानीय भाजपा सांसाद संध्या राय व भाजपा विधायक अरविंद सिंह भदोरिया के भी फोटो लगाए गए हैं।

इस कार्यक्रम के अलावा मुख्यमंत्री स्थानीय बसपा विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा आयोजित राखी मिलन कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और यहां पर महिलाओं से राखियां भी बनधवाएंगे और उनको उपहार भी भेंट करेंगे। यहां पर आज करीब 30 से 40 हजार महिलाओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है।

यहां हम बता दें कि गत वर्ष चुनाव से पहले विधायक संजीव सिंह कुशवाह द्वारा इसी प्रकार का राखी मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें करीब 50 हजार से अधिक महिलाओं को उपहार स्वरूप साडिय़ां वितरित की गई थी कार्यक्रम का क्रेज इतना अधिक है कि सुबह 8 बजे से ही राजीव गांधी स्पोट्र्स स्टेडियम पर महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला प्रारंभ हो गया था जबकि मुख्यमंत्री1.40 पर भिंड पहुंचे।

स्टेडियम के बाहर लगे कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे


कमलनाथ के पहुंचने के बाद स्टेडियम में लोगों की एंट्री बंद कर दी गई। इसके बाद कुछ लोग वहां पहुंचे और गार्ड से अंदर जाने की मांग करने लगे। गार्ड ने अंदर जान से मना कर दिया। काफी देर तक गार्ड व अंदर जाने की जिद लेकर लोगों में बहस होती रही। लेकिन गार्ड ने उनकी एक न सुनी और सभी को अंदर जाने से मना कर दिया। जिसके बाद गुंस्साए लोगों ने कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए। ग्रामिणों के इस गुस्से का असर किसी पर होता नजर नहीं आया। अंत में लोगों को वहां से जाना पड़ा।