31 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहाड़ों पर बर्फबारी का असर, एमपी के 13 जिलों में फिर बढ़ेगी ठंड

MP Weather:मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ न होने से हवाएं उत्तरीय हो गई हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं आ रही हैं।

less than 1 minute read
Google source verification
MP Weather

MP Weather

MP Weather: एमपी में मौसम ने करवट लेना शुरु कर दिया है। फरवरी में मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव आ रहा है। कभी गर्मी का अहसास होने लगता है, तो कभी सर्दी लगने लगती है। पहाड़ों पर बर्फबारी होने और उत्तरीय हवाएं चलने से रात का तापमान 1.9 डिग्री गिरकर 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे रात में ठंड बढ़ गई। वहीं दिन में दिन में तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया।

इससे दिन और रात के तापमान में ढाई गुना तक अंतर आ गया है। मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ न होने से हवाएं उत्तरीय हो गई हैं, जिससे पहाड़ों पर बर्फबारी के कारण ठंडी हवाएं आ रही हैं। इसके चलते रात का तापमान कम हुआ है। ऐसा ही मौसम एक दिन और रहेगा, उसके बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी।

आठ दिन बाद रात का तापमान 11 डिग्री पर

फरवरी में पिछले आठ दिन से रात का तापमान लगातार बढ़ रहा था। 15 फरवरी को रात का तापमान 11.6 डिग्री दर्ज किया गया था। उसके बाद अब रविवार को फिर तापमान 11 डिग्री पर पहुंच गया।

ये भी पढ़ें: 'टोल प्लाजा' पर नहीं रोकेंगे टोलकर्मी, अपने आप खुलेगा गेट


आगे कैसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 2 दिनों तक ठंडी-गर्मी की स्थिति बनी रहेगी। इस दौरान दिन और रात के तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। यानी 24 और 25 फरवरी को सर्दी का एहसास होगा। एमपी में भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर समेत 13 जिलों में ठंड बढ़ेगी।

12 घंटे में 14.4 डिग्री का अंतर

सुबह 5.30- 13.2

सुबह 8.30 -14.8

सुबह 11.30- 24.8

दोपहर 2.30- 27.6

शाम 5.30- 25.4