24 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल के सामने कांग्रेस की दिग्गज विधायक ने उठाई सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग,कांग्रेस में खुशी की लहर

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की दिग्गज विधायक ने उठाई सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग,कांग्रेस में खुशी की लहर
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

monu sahu

•

Updated: 15 Oct 2018, 6:53 PM IST

news

राहुल गांधी के सामने कांग्रेस की दिग्गज विधायक ने उठाई सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग,कांग्रेस में खुशी की लहर

ग्वालियर। प्रदेश में चुनाव से पहले एक बार फिर से सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाए जाने की मांग कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने कांग्रेस की स्थानीय विधायक ने मंच से उठाई। सोमवार को दोपहर तीन बजे डबरा में आयोजित एक जनसभा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने चुनावी सभा के दौरान स्थानीय मुद्दों पर ध्यान नहीं देते हुए रटा रटाया भाषण दिया और कांगे्रस की जीत के लिए जनमत मांगा। राहुल गांधी ने कहा कि मप्र में हम सभी एकजुटता के साथ चुनाव लड़ रहे हैँ और मप्र में कांग्रेस को कोई नहीं हरा सकता। सरकर बनते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ किया जाएगा।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने अचलेश्वर मंदिर पर पूजा कर रोड शो किया शुरू,उमड़ी लोगों की भीड़

उन्होंने कहा कि मैं मोदी की तरह झूठ नहीं बोलता हकीकत जनना है तो कर्नाटक की जानकारी ले लो मैंने वहां जो बोला था और कांग्रेस ने सच कर दिखाया। 18 घंटे कांग्रेस का मुख्यमंत्री,मंत्री एंव अन्य जनप्रतिनिधि युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए अपना समय लगा देंगे हर घर में कोई भी बेरोजगार नहीं होगा। पांच साल के अंदर प्रदेश में बेरोजगारी खत्म की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी के सामने कांग्रेस में शामिल हुए भाजपा के तीन दिग्गज नेता,मोदी सरकार में हडक़ंप

साथ ही कहा कि बंैक का पैसा मोदी सरकारी की तरह उद्योगपतियों के लिए नहीं होगा युवाओं को स्वरोजगार के लिए बैंक का पैसा होगा ताकि प्रदेश का हर युवा रोजगारमय हो। जीएसटी जिसे गब्बर सिंह टैक्स के नाम दिया गया है और कहा कि सरकार बनते ही जीएसटी का सही रूप लाया जाएगा। मोदी सरकार की जीएसटी से छोटा व्यापारी खत्म हो गया है और इस टैक्स से किसी भी दुकानदार को कोई लाभ नहीं हुआ है और जिसका विरोध व्यापारियों में बना है।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी अचलेश्वर मंदिर पहुंचे,पूजा अर्चना शुरू,शहर में चप्पे-चप्पे पर तैनात पुलिस

राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में क्रूड ऑयल 144 रुपए बैरल हुआ करता था और वर्तमान में ७५ रुपए बैरल है फिर भी डीजल पेट्रोल के दाम बढ़े है तो आखिर बीच की बचत राशि कहां जा रही है क्योंकि दिनों दिनों डीजल पेट्रोल के दाम बढ़ते जा रहे है और जनता की जेब से पैसा निकल रहा है। इसके प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ,सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया,विधायक इमरतीदेवी और लाखनसिंह ने भी संबोधित किया।

यह भी पढ़ें : Breaking : राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना,भाजपा में खलबली,चुनाव में भाजपा को होगी मुश्किल

सिंधिया को करें मुख्यमंत्री प्रोजेक्ट
मंच चल रहे भाषण के बाद जब स्थानीय विधायक इमरती देवी की बोलने की बारी आई तो उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी,प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ,सासंद ज्योतिरादित्य सिंधिया सहित कई दिग्गज नेताओं के सामने मंच से ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाने की मांग करते हुए प्रोजेक्ट करने की बात कही। इतना कहते ही सभा में मौजूद भी जोर जोर से सिंधिया के नारे लगाने लगी। हालांकि राहुल गांधी ने इस पर कोई भी बात नहीं की।