22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

MP में यहां चार लाख देकर चल रहा है पैसा कमाने का खेल,हर कोई आता है यहां

MP में यहां चार लाख देकर चल रहा है पैसा कमाने का खेल,हर कोई आता है यहां
2 min read
Google source verification
diwali 2018

MP में यहां चार लाख देकर चल रहा है पैसा कमाने का खेल,हर कोई आता है यहां

ग्वालियर। शहर के गिरवाई क्षेत्र में स्थापित थोक पटाखा मार्केट में पटाखा लाइसेंस को किराए पर देकर पैसा कमाने का खेल चल रहा है। यहां की 14 में से एक दुकान बंद है और दो दुकानों को तहसीलदार ने डाइवर्सन की पूरी राशि जमा कराए बगैर रविवार को खुलवा दिया है। इसके अलावा स्थानीय सूत्र बताते हैं कि बाजार की चार दुकानों को लाइसेंस सहित धारकों ने 4-4 लाख रुपए में किराए पर दिया है। इनमें से एक दुकान का मालिक इंदौर रहता है और दुकान को कोई और चला रहा है।

यह भी पढ़ें : क्राइम सीरियल देखकर 50 लाख के लिए बनाई ऐसी प्लानिंग,मर्डर केस की कहानी सुन सहम गया हर कोई

पटाखा थोक लाइसेंस के नाम पर हो रहे इस गोलमाल को प्रशासन ने जांचने की कोशिश नहीं की है, अगर प्रत्येक दुकान का स्टॉक और दुकान मालिक के दस्तावेजों की जांच की जाए तो बड़ी गड़बड़ी पकड़ में आ सकती है। दरअसल, पटाखा बाजार में धीरज कुकरेजा और आेमप्रकाश कुकरेजा की थोक पटाखा दुकानें हैं। इन दुकानों में से ओम प्रकाश कुकरेेजा की दुकान पर डेढ़ लाख रुपए से अधिक का डाइवर्सन बकाया था। इसकी वजह से न्यायालय ने दुकान खोलने पर रोक लगा दी थी।

यह भी पढ़ें : मासूम को ड्राइवर सीट पर बैठाया और गाना सुनते दे दी मौत,हर आंख में आंसू,दिल में कोहराम

पिछले काफी समय से दुकान संचालक ने डाइवर्सन शुल्क जमा नहीं किया था। अब जब प्रशासन ने बगैर शुल्क जमा किए दुकान न खोल सकने का फरमान सुना दिया तो संचालक ने लगभग 55 हजार रुपए जमा कराए हैं। इसके बाद तहसीलदार आरएन खरे के नेतृत्व में गए अमले ने दुकान का ताला खोल दिया।

यह भी पढ़ें : MP ELECLTION 2018: MP के इस क्षेत्र की 5 में से 4 सीटों पर रहता है रॉयल फैमली की कब्जा,जानिए क्या है यहां का गणित

हालांकि इस मामले में सूत्रों का कहना है कि डाइवर्सन शुल्क के लगभग तीस से ज्यादा शिविरों में समझौता न करने आए संचालक को अब छूट देने से अधिकारियों की मंशा पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इसके साथ ही एक अन्य संचालक ने कोर्ट में यथा स्थिति होने का स्टे ब्रैकिट हुए बगैर ही दुकान के ताले खुलवा लिए हैं। यह मामला प्रशासनिक अधिकारियों की जानकारी में होने के बाद भी चुप्पी साध ली गई है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खबर : रिटायर्ड फौजी से मारपीट कर चलाई अंधाधुंध गोलियां,लोगों में भगदड़

चार दुकानें किराए पर
पत्रिका की टीम ने जब रविवार को पड़ताल की तो बाजार में घुसते ही बायें हाथ पर स्थित एक दुकान का लाइसेंस किसी और के नाम था और संचालन कोई और कर रहा था।
एक दुकान के बारे में लोगों ने बताया कि इसका संचालक इंदौर रहता है और दुकान को कोई और चला रहा है।
एक दुकान के ताले बगैर प्रशासनिक अधिकारियों से अनुमति लिए खुलवा दिए गए हैं। इसके साथ ही एक अन्य दुकान का संचालन करने के लिए लाइसेंस धारक ने किराए पर दे दी है।