29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बैंक मैनेजर के साथ गलत ढंग से संबंध बनाता था डॉक्टर, महिला ने सुनाई आपबीती

30 वर्षीय एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2020 में थाटीपुरा क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी, महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अननेचुरल संबंध बनाता था, महिला एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है.
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Subodh Kumar Tripathi

•

Updated: 10 Sep 2022, 1:47 PM IST

बैंक मैनेजर के साथ गलत ढंग से संबंध बनाता था बनता था डॉक्टर

बैंक मैनेजर के साथ गलत ढंग से संबंध बनाता था बनता था डॉक्टर

ग्वालियर. सरकारी बैंक में सहायक मैनेजर के पद पर तैनात एक महिला ने अपने डॉक्टर पति पर अननेचुरल सेक्स करने का आरोप लगाते हुए दहेज प्रताडऩा का आरोप लगाया है, महिला ने बताया कि उसका पति 10 लाख रुपए के दहेज की डिमांड करता था और गलत ढंग से संबंध बनाने के साथ ही आए दिन मारपीट करता था, महिला ने बताया कि पति ने उसे व उसके बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया है।

30 वर्षीय मैनेजर के साथ अननेचुरल सेक्स
जानकारी के अनुसार शहर के 30 वर्षीय एक महिला ने थाने पहुंचकर पुलिस को बताया कि उसकी शादी साल 2020 में थाटीपुरा क्षेत्र निवासी एक डॉक्टर के साथ हुई थी, महिला ने बताया कि शादी के बाद से ही उसका पति उसके साथ अननेचुरल संबंध बनाता था, महिला एक सरकारी बैंक में असिस्टेंट मैनेजर है, महिला अगर उससे संबंध बनाने का विरोध करती तो वह उसके सीने पर राइफल अड़ाकर उसे जान से मारने की धमकी देता था। मौत के डर से महिला कुछ बोल नहीं पाती थी, महिला ने बताया कि वह उससे 10 लाख रुपए दहेज की मांग भी करता था, रुपए नहीं देने पर मारपीट भी करता था, उसने बताया कि मारपीट से बचने के लिए वह अपनी सास को हर माह रुपए देती थी, लेकिन इसके बाद भी उसे हर समय मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा झेलना पड़ती थी।

गर्भवस्था में भी करता था ज्यादती
महिला ने पुलिस को बताया कि जब वह गर्भवति थी, तब भी उसका डॉक्टर पति गलत तरीके से संबंध बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ता था, एक बार उसने विरोध किया तो उसे अपने बेटे के साथ मारपीट कर घर से बाहर निकाल दिया, इस मामले में महिला की शिकायत पर पुलिस ने डॉक्टर पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स और दहेज प्रताडऩा का प्रकरण विभिन्न धराओं में दर्ज किया है।

10 हजार रुपए देती थी सैलरी
महिला ने बताया कि जहां एक और पति उसे शारीरिक रूप से नोंछता था, वहीं सास ससुर भी और देवर भी उसे आए दिन प्रताडि़त करते थे, ऐसे में उनकी प्रताडऩा से बचने के लिए उसने अपनी तनखा में से 10 हजार रुपए प्रतिमाह देना भी शुरू कर दिए थे, लेकिन इसके बाद भी उसे प्रताडि़त करने में कोई कसर नहीं छोड़ी गई। महिला ने बताया कि उसके पिता ने शादी ठाट बाट से की और देने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी, कुछ समय पहले बर्थडे पर सोने की चेन और एक लाख रुपए भी दिए थे, महिला को लगा कि अब सब कुछ ठीक चलेगा, उसने एक बेटे को भी जन्म दिया, लेकिन इसके बाद भी मामला ठीक नहीं रहा, जिसके चलते महिला थाने पहुंची और उसने अपने पति के खिलाफ अननेचुरल सेक्स करने, दहेज प्रताडऩा देने व सास ससुर और देवर के खिलाफ भी प्रताडि़त कर मारपीट करने का मामला दर्ज करा दिया है।