13 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आवारा श्वानों से लोग परेशान

रात के अंधेरे में गुरजना मुश्किल    
less than 1 minute read
Google source verification
आवारा श्वानों से लोग परेशान

आवारा श्वानों से लोग परेशान

ग्वालियर. शहर के पॉश इलाकों में शामिल सिटी सेंटर में इन दिनो आवारा श्वानों से लोग परेशान हैं। स्थिति यह है कि सड़कों पर घुमते यह श्वान कब किस पर हमला कर दे अंदाजा लगान भी मुश्किल है। लोगों का कहना है कि रात के अंधेरे में तो यहां की सड़कों से पैदल तो क्या वाहनों से गुजरना भी मुश्किल हो जाता है। इन श्वानों का झंड का झुंड एक साथ घुमता है। जिससे लोगों में विशेषकर बच्चों को खासा भय बना रहता है। कई बार तो रात के अंधेरे में इन श्वानों का झुंड दो पहिया वाहन चालकों पर झपट पड़ता है, जिससे लोगों के चोटिल होने का भय बना रहता है। यहां के लोगों ने समस्या समाधान की मांग की है। वहीं कुछ स्थानों पर सड़क पर गड्ढे होने से वाहन चालक परेशान हो रहे हैं। जो अंधेेरे में दिखाई नहीं देते हैं। ऐसे में लोगों में चोटिल होने का भय बना हुआ है।