4 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: नशे में धुत डीएसपी ने मारी तीन लोगों को टक्कर, लोगों ने मार-मार कर किया अधमरा

बिरलानगर पुलिस चौकी (हजीरा) के पास शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब अनियंत्रित हुई डीएसपी की जीप ने दो ठेलों में टक्कर मारकर तीन लोगों को घायल कर दिय
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

ग्वालियर

•

image

Gaurav Sen

•

Updated: 22 Oct 2017, 11:59 AM IST

dsp ki pitai

ग्वालियर। बिरलानगर पुलिस चौकी (हजीरा) के पास शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब अनियंत्रित हुई डीएसपी की जीप ने दो ठेलों में टक्कर मारकर तीन लोगों को घायल कर दिया। मौके पर मौजूद पब्लिक ने डीएसपी को जीप से उतारकर पहले तो जमकर पीटा, फिर उनके सिर पर जूते रखकर कपड़े फाड़ दिए। जब इससे भी मन नहीं भरा तो जीप के कांच फोड़ डाले। प्रत्यक्षदर्शियों के कहना था पीटीएस तिघरा में पदस्थ डीएसपी शराब के नशे में धुत थे। बाद में पुलिस ने आकर उन्हें बचाया। घायलों को जेएएच भर्ती कराया। घायलों में नगरनिगम कर्मचारी की हालत गंभीर है। हादसा शनिवार दोपहर करीब तीन बजे हुआ। हजीरा थाना पुलिस ने जीप को जब्त कर मामला दर्ज किया है। बताया गया है कि जीप डीएसपी खुद चला रहे थे।


पुलिस के मुताबिक पीटीएस तिघरा में पदस्थ डीएसपी रामानंद मुगानिया चार पुलिसकर्मियों के साथ जीप में सवार होकर बिरलानगर से गुजर रहे थे तभी उनकी जीप क्रमांक MP 03 A 0609 अनियंत्रित हो गई। जीप तेज रफ्तार में थी। जीप ने पहले टिक्की के ठेले में फिर फल के ठेले में टक्कर मारी। जिसमें टिक्की पी रहा विष्णु राजपूत और ठेले वाले सुनील और महेश घायल हो गए।


उनके ठेले पर रखा सामान भी सड़क पर बिखर गया। घटना के बाद दो पुलिसकर्मी तो भाग गए, लेकिन डीएसपी पब्लिक के हत्थे चढ़ गए।वीडियो फुटेज से पीटने वालों की पहचान: पुलिस अब डीएसपी को पीटने वालों पर भी कार्रवाई का मन बना रही है। जिन लोगों ने डीएसपी को पीटा उनके सिर पर जूते रखे। उन लोगों के फुटेज पुलिस के पास भी पहुंच गए है। पुलिस उनकी पहचान कर कार्रवाई करेगी।


दो महीने पहले आए तिघरा
रामानंद दतिया में एसएएफ की 29 बटालियन में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर तैनात थे। दो महीने पहले ही पीटीएस तिघरा में आए हंै।शराब पीकर चला रहे थे गाड़ी: घायल विष्णु के भाई नंद किशोर राजपूत ने बताया कि पुलिस की जीप ने मेरे भाई को टक्कर मारकर घायल किया है। जीप में सवार डीएसपी शराब पीकर जीप चला रहे थे।

पीटने वालों पर भी होगी कार्रवाई
हादसे के बाद जिन लोगों ने डीएसपी के साथ मारपीट की है उनकी वीडियो फुटेज देखकर कार्रवाई की जाएगी।
डॉ. आशीष, एसपी ग्वालियर