ग्वालियर कलेक्टर रुचिका चौहान द्वारा जारी निर्देशा के मुताबिक, जिले के सरकारी और निजी विद्यालय में भारी बारिश को देखते हुए, 25 जुलाई 2025 को विद्यालयों में अनुपस्थित रहने वाले छात्रों के मासिक टेस्ट या अन्य किसी प्रकार की परीक्षा अगले कार्य दिवस में आयोजित कराए जाएंगे। साथ ही भारी बारिश होने के कारण दिनांक 26 जुलाई को कक्षा 12 तक समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों का अवकाश रहेगा।