
Patrika Vision : जनता ने तय किए ये 10 मुद्दे,ये है उनका विज़न
भितरवार । पत्रिका समूह के जन एजेंडा 2018-23 के तहत भितरवार विधानसभा क्षेत्र में लोगों, संगठनों व गणमान्यजनों के साथ बैठक का आयोजन करते हुए भितरवार विस क्षेत्र के विकास के मुद्दे तय किए हैं। बैठकों के दौरान इन मुद्दों को साकार करने के लिए सभी ने आवाज उठाई।बैठक मे रामकुमार दुबे, नरोत्तम रावत, प्रदीप, हरीश जैन इंदिरा रावत, जीतेन्द लोधी, मनीष झा, गोकुल प्रजापति आदि शामिल है।
1. भितरवार को जिला बनाने को लेकर कई बार स्थानीय स्तर पर कई बार मंाग उठ चुकी है किंतु हर बार टालमटोल किया जाता रहा। इसे लेकर भितरवार को जिला बनाया जाए। किसानों के फसल भंडारण के लिए विशाल वेयर हाउस बनाए जाए, ताकि किसानों की हर बार बर्बाद हो रही फसल को बचाया जा सके।
2. सायुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मे सुविधा में नही है महिला गायनिक नही है और डॉक्टरों की कमी होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवा बदहाल है स्वास्थ्य सेवा विधानसभी की प्रमुख समस्या है।
3. नगर में पशुओं का अतिक्रमण बना हुआ है। सडक़ों पर मवेशी घूमते है कांजी हाउस और गौशाला का निर्माण होना चाहिए। कानून व्यवस्था पर भी अंकुश लगाने जाने पर नियम लागू हो।इससे क्षेत्र में आशंांति की स्थिति निर्मित न हो सके।
4. नगर में एक मात्र कॉलेज है जहां स्टॉफ कम है और कॉलेज मे भी नियमित कक्षाएं नही लगती है एक ही विषय बीए का संचालन हो रहा है। कॉमर्स विषयों समेत अन्य विषयों का पाठयक्रम चालू किया जाए। ताकि यहां के युवाओं को अन्य जगह नहीं जाना पड़े।
5.विधानसभा क्षेत्र में उघोग धंधे स्थापित होना चाहिए साथ ही उद्योग विभाग होने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा और विभाग द्वारा लोन मिलने से बेरोजगार धंधे कर सकेगे और जिस कारण बेरोजगारी दूर होगी।
6. विधानसभा में धूमेश्वर मंदिर समेत किला और कई ऐतिहासिक धरोहरें है जिनकी ओर प्रशासन का ध्यान नहीं है। क्षेत्र की एतिहासिक धरोहरें बचाने के लिए प्रशासन को इन धरोहरों को संरक्षित व सुरक्षित करना चाहिए है ताकि इस ओर पर्यटक आ सके और क्षेत्र का गौरव बढ़ सकें।
7. नगर परिषद के कई क्षेत्र में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगी है। कई वार्डो में नल के लिए पाइप लाइन नहीं बिछी है जिससे उन वार्डो में पानी एक बड़ी समस्या बना हुआ है। यह दोनों समस्याएं जनता से जुड़ी है। इनका निराकरण हर सूरत में होना चाहिए।
8. क्षेत्र मे गांवों से मंडी तक लाने के लिए यातायात के साधन उत्तम होना चाहिए ताकि किसान अपनी फसलों को मंडी तक लाने के दौरान परेशान न हो और परिवहन के यातायात साधन की सुविधा में बढ़ोत्तरी हो।
9. नगर की सडक़ पर अतिक्रमण होने से यातायात व्यवस्था बिगड़ती है नगर परिषद को सार्वजनिक स्थानों में पार्किंग व्यवस्था शुरू की जाना चाहिए ताकि सडक़ों पर बेतरतीब वाहन खड़े न हो।
10. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल मैदान की आवश्यकता है लेकिन शासकीय जमीन न होने की स्थिति में खेल मैदान नहीं बन पा रहे हैं। खेल मैदानों की व्यवस्था होनी चाहिए। इससे जिले की प्रतिभाओं को ऊंचा मुकाम मिले।
हमारा कैंडिडेट कौन हो...
विधानसभा क्षेत्र:भितरवार, ग्वालियर
संभावित दावेदार:
लाखन सिंह यादव (कांग्रेस)
रानी देवी कुशवाह (भाजपा)
शकुंतला चौधरी (आप)
बीनू पटेल (बसपा)
क्या है विजन
स्वच्छ राजनीति और क्षेत्र के विकास के लिए
Published on:
11 Oct 2018 07:23 pm
बड़ी खबरें
View Allग्वालियर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
