3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

38 लीटर कच्ची शराब जब्त और 15 सौ किलो लहान नष्ट

-शंकरपुर टपरों पर की आबकारी विभाग ने कार्रवाई

less than 1 minute read
Google source verification
38 लीटर कच्ची शराब जब्त और 15 सौ किलो लहान नष्ट

38 लीटर कच्ची शराब जब्त और 15 सौ किलो लहान नष्ट

श्योपुर। आबकारी विभाग की टीम ने गुरुवार को शंकरपुर टपरों पर दबिश दी। दबिश में 38 लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त की गई। जबकि जमीन के नीचे दबाकर रखा गया 15 सौ किलो लहान भी बरामद करके तुरंत नष्ट भी कराया गया। शराब बनाने के लिए लहान को जमीन में गाढ़कर रखा गया था। कार्रवाई का नेतृत्व जिला आबकारी अधिकारी सीमा सक्सेना ने किया। इस दौरान उप निरीक्षक संजीव कुमार धुर्वे,मुख्य आरक्षक कल्याण सिंह जादौन, आरक्षक राजेन्द्र शर्मा, कोकसिंह रावत, विकास श्रीवास्तव सहित होमगार्ड सैनिक मौजूद थे।


अवैध शराब पर नियंत्रण को लेकर बीते दिनों कलेक्टर शिवम वर्मा ने विभागीय समन्वय बैठक में निर्देश दिए थे। इसको लेकर आबकारी विभाग के अधिकारियों ने पूरे जिले में कार्रवाई का प्लान बनाया है। प्लानिंग के अंतर्गत मिली सूचना के आधार पर गुरुवार को विभाग की टीम शंकरपुरा टपरों पर पहुंची थी। सटीक सूचना के आधार पर टीम सीधे उसी जगह पहुंची जहां शराब की भट्टी लगी थी। भट्टी पर कार्रवाई करने के साथ टीम ने वहां रखी अवैध शराब भी जब्त कर ली। शराब बनाने वालों पर आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत 4 प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जब्त की शराब और लहान का बाजार मूल्य 97600 रुपए आंकी गई।

Story Loader